आजादी का अमृत महोत्सव के तहत रविवार को नमामि गंगे ने राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर देवाधिदेव महादेव का दुग्धाभिषेक किया। काशी विश्वनाथ धाम स्थित भव्य गंगा द्वार से तिरंगा यात्रा निकाल कर स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। विश्वनाथ धाम में नव प्रतिष्ठित भारत माता की आरती उतार कर आत्मनिर्भर भारत का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान भारत माता की जय , वंदे मातरम् , रघुपति राघव राजा राम जैसे गगनभेदी उद्घोष किए।