यूपी के सीएम योगी अदियानाथ लेकर हरियाणा के सीएम और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने इंडियन रेसलर विनेश फोगाट को हिम्मत दी। उन्होंने खिलाड़ के अयोग्य घोषित किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर रिएक्शन दिया है।

विनेश फोगाट न्यूज। आज भारत के लिए ओलंपिक के खेल इतिहास में काला दिन साबित हुआ। पेरिस ओलंपिक 2024 के 50 वर्ग कुश्ती प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में भाग लेने से पहले इंडियन रेसलर विनेश फोगाट को महज 100 ग्राम ज्यादा वजन हो जाने की वजह से अयोग्य घोषित कर दिया गया। इस मौके पर देशभर के नेता समेत बड़ी हस्तियों ने प्रतिक्रिया दी है। इस कड़ी में यूपी के सीएम योगी अदियानाथ ने एक्स पर लिखा-"विनेश फोगाट जी आप सभी भारतवासियों के लिए गौरव हैं। विजेता और चैंपियन हैं। निराश मत होइए।पेरिस ओलंपिक-2024 में आपके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने वैश्विक पटल पर मां भारती को स्वर्णिम आभा से दीप्त किया है। आशा ही नहीं, पूर्ण विश्वास है कि आप शीघ्र ही पहले से अधिक मजबूत होकर मैदान में वापसी करेंगी। पूरा देश आपके साथ खड़ा है।"

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

देश के अन्य बड़े दिग्गज नेताओं में से एक अखिलेश यादव ने तो जांच की मांग कर दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा-"विनेश फोगाट के फ़ाइनल में न खेल पाने की चर्चा के तकनीकी कारणों की गहरी जांच-पड़ताल हो और सुनिश्चित किया जाए कि सच्चाई क्या है और इसके पीछे की असली वजह क्या है। वहीं हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा-"विनेश आप भारत का गौरव हैं आप हर भारतीय के लिए प्रेरणा हैं आपने अपनी शानदार खेल प्रतिभा से ओलंपिक में भारत का सिर गर्व से ऊंचा किया है। आज का फैसला हर भारतीय के लिए बेहद ही दु:खद है हरियाणा समेत पूरा भारत आपके साथ खड़ा है।आपने सभी चुनौतियों का डट कर सामना किया है।हमें अपनी बेटी पर पूर्ण विश्वास है कि आप हर बाधाओं को पार कर हमेशा भारत का मान बढ़ाती रहेंगी। भारत की शान हमारी बेटी विनेश फोगाट।

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

शिवराज सिंह चौहान के दिखा अलग अंदाज

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और मौजूदा कैबिनेट मिनिस्टर शिवराज सिंह चौहान ने एक नए अंदाज में विनेश फोगाट के लिए एक्स पर कविता के धागों में शब्दों को पिरोते हुए कहा-"सूरमा नहीं विचलित होते,क्षण एक नहीं धीरज खोते,विघ्नों को गले लगाते हैं,कांटों में राह बनाते हैं। विनेश, आप असल विजेता और भारत का गौरव हैं। पूरा देश आपकी योग्यता, परिश्रम और प्रतिभा का कायल है। 140 करोड़ भारतीयों के लिए आप विश्व विजेता हैं। आप जुझारू और हिम्मती खिलाड़ी हैं। हम सभी को विश्वास है कि आप निरंतर देश का गौरव बढ़ाएंगी।"

Scroll to load tweet…

ये भी पढ़ें: 'देश की बेटी को साजिश के अखाड़े में हराया', विनेश फोगाट पर राकेश टिकैत का बयान