आज भारतीय खेल इतिहास के लिए काला दिन साबित हुआ है। क्योंकि पेरिस ओलंपिक 2024 में विनेश फोगाट महज 100 ग्राम ज्यादा वजन के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया।

विनेश फोगाट न्यूज। विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक 2024 में ओवरवेट होने की वजह से डिसक्वालीफाई घोषित कर दिया गया है। इस खबर के सामने आने के बाद देशभर के लोग आक्रोश में है। इसी पर यूपी के रहने वाले किसान नेता राकेश टिकैत ने रिएक्शन दिया है। उन्होंने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा-"यह एक बेहद दुखद खबर है की देश की बेटी को कोई अखाड़े के मैदान में नहीं हरा पाया। लेकिन साजिश के अखाड़े में हरा दिया गया है।देश का एक मेडल आज राजनीति का शिकार हो गया।यह देश इस दिन को कभी नहीं भूल सकता।"

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित किए जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का भी बयान सामने आया है। उन्होंने एक्स पर लिखा-"भारत की शान विनेश फोगाट ने विश्व चैंपियन को हराया लेकिन तकनीकी कारणों से उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया है। वह बहुत कुछ झेल चुकी है। न्याय के लिए फुटपाथ पर विरोध प्रदर्शन से लेकर ओलंपिक के शिखर मंच तक पहुंचने तक। वह जिस दौर से गुजर रही होगी वह बेहद दुखद है। सरकार को अपील करने के लिए सभी प्रयास करने चाहिए और हमारे चैंपियन को न्याय प्रदान करें। हमलोग और हमारी प्रार्थनाएं आपके साथ हैं। आपका साहस सदैव प्रेरणादायक है।हमें विश्वास है कि आप अधिक दृढ़ संकल्प के साथ रिंग में वापसी करेंगे।"

Scroll to load tweet…

ये भी पढ़ें: विनेश फोगाट की खबर सुन टेंशन में मोदी, PM ने IOA चीफ PT उषा को दिया IMP काम