यूपी में दुल्हन के घर शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। एक दिन बाद शादी होने वाली थी। लेकिन इससे पहले दूल्हे ने फोन लगाकर रिश्ता तोड़ दिया। इस घटना से दुल्हन के घर में खलबली मच गई है।

प्रयागराज. अमेरिका में बैठे दूल्हे ने शादी से 2 दिन पहले दुल्हन को फोन लगाकर रिश्ता तोड़ लिया। ये बात घरवालों को पता चली तो उन्होंने दूल्हे से हजार मिन्नतें की, लेकिन उसने किसी की एक नहीं सुनी। उसने कहा- हमें ये शादी नहीं करने की धमकी मिल रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हरियाणा में अ​सिस्टेंट मैनेजर है लड़की

जानकारी के अनुसार- यूपी के प्रयागराज जिले में स्थित राजरूपपुर की लड़की हरियाणा की एक कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर है। दिसंबर 2023 में बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले आशीष सरकार अपने माता-पिता के साथ लड़की के घर आए। दोनों परिवारों की सहमति से रिश्ता तय हो गया। लड़का अमेरिका में जॉब करता है। 31 जुलाई 2024 को शादी की तारीख तय हुई। लेकिन शादी से ऐन वक्त पहले लड़के ने अमेरिका से फोन लगाकर रिश्ता तोड़ दिया। इस मामले में लड़की वालों ने दूल्हा पक्ष के खिलाफ धूमनगंज पुलिस थाने में केस दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें : कल्याण में 4 दिन से बंद फ्लैट के अंदर निकली मां की लाश और जिंदा बेटा

28 जुलाई को आया अमेरिका से फोन

दुल्हन के घर में शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थी। शादी से एक-दो दिन पहले वाले सभी रस्मो-रिवाज चल रहे थे। अचानक शादी से दो दिन पहले 28 जुलाई को अमेरिका से कौशिक ने फोन कर लड़की से कहा कि वो शादी नहीं कर सकता है। ये शादी नहीं करने के लिए फोन पर उसे धमकी मिल रही है। जब दुल्हन पक्ष ने जांच करवाई तो पता चला ये सब दूल्हा पक्ष की साजिश है। किसी ने कोई धमकी नहीं दी है। लड़की पक्ष का कहना है- चूंकि दूल्हा अमेरिका में रहता है, वर पक्ष इस बात का फायदा उठा रहा है। उन्होंने हमारे सारे अरमानों का गला घोंट दिया।

यह भी पढ़ें : ताजमहल के अंदर दो युवकों ने चढ़ाया गंगाजल, वायरल हुआ वीडियो