गोरखपुर में रोजगार महाकुम्भ-2025 के तहत यूपी सरकार UAE व ओमान में 10,855 नौकरियों का मौका दे रही है। युवाओं को ₹24,000 से ₹1.20 लाख वेतन, मुफ्त आवास-भोजन और पारदर्शी डिजिटल भर्ती मिलेगी। पंजीकरण जरूरी है।

प्रदेश के इतिहास में रोजगार का एक नया अध्याय लिखने जा रही है योगी सरकार, जब गोरखपुर में होने वाले रोजगार महाकुम्भ-2025 में युवाओं को सीधे यूएई और ओमान जैसे देशों में काम का अवसर मिलेगा। मुफ्त आवास-भोजन के साथ ₹24 हजार से ₹1.20 लाख तक की सैलरी, यह सिर्फ एक नौकरी नहीं, बल्कि वैश्विक मंच पर करियर बनाने का दरवाजा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानिए कब कहां होगा रोजगार महाकुम्भ-2025

  • तारीख: 14-15 अक्टूबर 2025
  • स्थान: मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर
  • कुल रिक्तियां: 10,855
  • वेतनमान: ₹24,000 से ₹1,20,769 प्रतिमाह
  • सुविधाएं: मुफ्त आवास और भोजन

यह भी पढ़ें: UP: जानिए कैसे मिशन शक्ति 5.0 से बन रही हैं छात्राएं सशक्त और सुरक्षित!

योगी सरकार का मिशन रोजगार

मिशन रोजगार के तहत यह पहल बेरोजगारी खत्म करने, युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत करने का बड़ा कदम है। अगस्त महीने में लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय रोजगार महाकुम्भ में 16,897 युवाओं का चयन हुआ था, जो लक्ष्य से करीब 70% अधिक था। अब पूर्वांचल के युवाओं को अगला बड़ा मौका गोरखपुर में मिलने जा रहा है।

कितनी होंगी वैकन्सी और कितने तक मिल सकता है वेतन?

  • कंस्ट्रक्शन वर्कर्स + सुपरवाइजर रिगिंग: 6 पद | ₹1,20,760/माह
  • मोबाइल पंप ऑपरेटर: 50 पद | ₹90,643/माह
  • ट्रांजिट मिक्सर ड्राइवर (यूएई): 50 पद | ₹72,514/माह
  • फोरमैन सिविल: 15 पद | ₹66,422/माह
  • हैवी ट्रक ड्राइवर (यूएई): 50 पद | ₹58,011/माह
  • हैवी बस चालक (यूएई लाइसेंस): 50 पद | ₹53,177/माह
  • हैवी बस चालक (यूएई लाइसेंस): 50 पद | ₹53,177/माह
  • शटरिंग कार्पेंटर: 1,000 पद | ₹28,800/माह
  • कंस्ट्रक्शन हेल्पर: 4,500 पद | ₹24,000/माह

यहां है पूरी आवेदन प्रक्रिया

भर्ती पूरी तरह पारदर्शी और डिजिटल होगी। सभी रिक्तियों का विवरण सेवायोजन विभाग के पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर उपलब्ध है।

  • इच्छुक अभ्यर्थी इसी पोर्टल पर पंजीकरण और आवेदन करें।
  • इंटरव्यू के लिए चयनित उम्मीदवारों को क्यूआर कोड लिंक्ड एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।

सेवायोजन विभाग ने युवाओं से तत्काल पंजीकरण करने की अपील की है। अपर निदेशक पी.के. पुन्डीर ने कहा कि यह महाकुम्भ युवाओं की क्षमता को दुनिया के सामने पेश करने का सुनहरा अवसर है।

यह भी पढ़ें: CM योगी का दिवाली गिफ्ट : सफाईकर्मियों को हर माह मिलेंगे 20,000, इलाज भी फ्री