उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेता और सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का निधन होने से पार्टी में शोक की लहर छा गई है। वे लंबे समय से बीमार थे। 

संभल. उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और संभल सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का लंबी बीमारी के चलते मंगलवार को निधन हो गया है। उनकी उम्र करीब 94 साल थी। उन्हें पार्टी ने संभल से लोकसभा चुनाव का प्रत्याशी भी बनाया था। वे सपा में सबसे बुजुर्ग सांसद थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

4 बार ​विधायक, 5 बार सांसद

सांसद शफीकुर्रहमान समाजवादी पार्टी के सबसे बुजुर्ग सांसद थे। वे अब तक चार बार विधायक और पांच बार सांसद रह चुके हैं। उन्हें इस बार भी लोकसभा चुनाव में पार्टी ने प्रत्याशी बनाया था। आपको बतादें कि उनके बेटे भी समाजवादी पार्टी के विधायक हैं।

Scroll to load tweet…

दो बार संभल तीन बार मुरादाबाद सांसद

आपको बतादें कि सांसद शफीकुर्रहमान लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबियत ज्यादा खराब थी। इस कारण उन्हें मुरादाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनसे मिलने के लिए खुद अखिलेश यादव भी पहुंचे थे। वे तीन बार मुरादाबाद और दो बार संभल से सांसद चुने गए थे।

अखिलेश यादव भी दु:खी

समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता के निधन से पार्टी में शोक की लहर छा गई है। सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी के कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी शफीकुर्रहमान बर्क के निधन पर शोक व्यक्त कर सोशल मीडिया पर उनके निधन की जानकारी दी।