MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • सीमा हैदर-सचिन की प्रेम कहानी: गंगा नहाने को तैयार पाकिस्तानी प्रेमिका, हिंदू बनकर की यह मार्मिक अपील-7 PHOTOS

सीमा हैदर-सचिन की प्रेम कहानी: गंगा नहाने को तैयार पाकिस्तानी प्रेमिका, हिंदू बनकर की यह मार्मिक अपील-7 PHOTOS

Seema Haider-Sachin Love Story. पाकिस्तान से प्रेमी के लिए भागकर भारत पहुंची सीमा हैदर गुलाम और उसके प्रेमी सचिन को नोएडा जेल से रिहा कर दिया गया है। इसके बाद सीमा हैदर ने हिंदू बनने की बात कबूली और लोगों से उसे यही रहने की मार्मिक अपील की है। 

3 Min read
Author : Manoj Kumar
| Updated : Jul 08 2023, 06:57 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : twitter

जेल से रिहा हुई पाकिस्तानी प्रेमिका

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर गुलाम और उसके प्रेमी सचिन को शनिवार को नोएडा जेल से रिहा कर दिया गया है। दोनों रिहा होने के बाद घर पहुंचे और मीडिया से भी बातचीत की है। इस दौरान सीमा ने दावा किया कि उसने नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में सचिन से हिंदू रीति-रिवाज से शादी की है।

27
Image Credit : twitter

पाकिस्तानी सीमा हैदर बनीं हिंदू

सीमा हैदर गुलाम ने कहा कि उसने हिंदू धर्म अपना लिया है, दुनिया वाले प्रूफ मांगेगे तो वह भी देने को तैयार है। सीमा ने कहा कि वह कोर्ट मैरिज करेगी और गंगा भी नहाएगी। सीमा ने कहा कि वह सचिन को 3 साल से जानती है और उसके बगैर नहीं रह सकती है।

37
Image Credit : twitter

बच्चों के साथ फोटो खिंचवाई

सीमा जब भी सचिन की तरफ देखती तो मुस्कुरा देती थी। बाद में मीडिया के कहने पर उसने अपने चारों बच्चों के साथ भी तस्वीरें खिंचवाई। कुल मिलाकर यही दिखाई दिया कि सीमा हैदर गुलाम अपने प्रेमी सचिन के साथ बेहद खुश है और बच्चों को भी वह अपने ही साथ में रखेगी।

47
Image Credit : twitter

योगी-मोदी से सीमा की करूण पुकार

सीमा ने कहा कि मेरे बारे में लोग क्या कहते हैं, इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। सीमा ने कहा कि अब मेरे पति और मम्मी-पापा ही सबकुछ हैं। सीमा ने सीएम योगी और पीएम मोदी से भी गुहार लगाई कि मुझे यहीं पर रहने दिया जाए। मीडिया से बात करते वक्त दोनों काफी खुश दिखाई दे रहे थे।

57
Image Credit : twitter

सीमा ने कहा- भारत में मिला सम्मान

सीमा ने बड़ी बात यह कही कि वह तो सचिन के प्यार में यहां तक आ गई लेकिन यहां का सिस्टम, कानून और रहन-सहन बहुत ही अच्छा है। लोगों का व्यवहार बहुत अच्छा है और जब लोगों को यह पता चलता है कि मैं पाकिस्तानी हूं तो लोग ज्यादा सम्मान देते हैं।

67
Image Credit : twitter

क्या कहते हैं दोनों के वकील

सीमा और सचिन के वकील हेमंत कृष्ण पराशर ने कहा कि अब पुलिस इस मामले में कोर्ट में चार्जशीट दायर करेगी। इसे नॉर्मल केस की तरह ही लड़ा जाएगा। जब भी कोर्ट की तारीख पड़ेगी, कपल को वहां जाना पड़ेगा। साथ ही इस मामले में केंद्रीय एजेंसियां भी काम कर रही हैं।

77
Image Credit : twitter

हिंदू बनी हूं, प्रूफ के लिए गंगा नहाउंगी

पाकिस्तानी प्रेमिका सीमा हैदर गुलाम ने प्रेमी सचिन के लिए सब कुछ करने की तैयारी कर रखी है। सीमा ने कहा कि वह हिंदू बन चुकी है और दुनिया वाले प्रूफ मांगेंगे तो मैं गंगा भी नहाऊंगी।

यह भी पढ़ें

कौन हैं पंकज चौधरी जिनकी मां से मिलने संकरी गलियों में पैदल चले PM

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

MK
Manoj Kumar

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
लखनऊ पुलिस का ऐसा वीडियो हुआ वायरल, भड़क गए लोग, इंस्पेक्टर को देनी पड़ी सफाई
Recommended image2
वर्षों से अटके आवास मामलों पर योगी सरकार का बड़ा फैसला, ओटीएस-2026 लाने के निर्देश
Recommended image3
पत्नी ने कहा ‘गंजा’, पति बना कातिलों का मास्टरमाइंड… रची ऐसी कहानी, पुलिस जांच में उड़ा सच
Recommended image4
‘Read Now, सॉरी पापा…’ सुसाइड नोट ने खोले गाजियाबाद की तीन बहनों की मौत के राज
Recommended image5
UP Police Constable Bharti 2025: सिपाही भर्ती परीक्षा तिथि घोषित, 32,679 पदों पर होगी भर्ती
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved