Azam Khan News : समाजवादी पार्टी लीडर आजम खान 23 महीने बाद 23 सितंबर को सीतापुर जेल से बाहर आ गए। वह सीधे अपने पैतृक घर रामपुर जा रहे हैं। इस दौरान उनके साथ 100 गाड़ियों का काफिला है। सपा कार्यकर्ताओं में जश्न मना रहे हैं।

Azam Khan Released : उत्तर प्रदेश के चर्चित नेता और समाजवादी पार्टी लीडर आजम खान 23 महीने जेल में बंद होने के बाद आज 23 सिंतबर को सीतापुर जेल से रिहा हो गए हं। उन्हें लेने के लिए उनके दोनों बेटे लेने के लिए पहुंचे हुए थे। इस दौरान वह जेल के अंदर से ही कार में बैठकर बाहर निकले। उन्होंने हाथ हिलाकर समर्थकों का अभिवादन किया। वह अपने पैतृक घर रामपुर जा रहे हैं। उनके साथ 100 गाड़ियों का काफिला है।

आजम खान कितने दिन रहेंगे जेल से बाहर?

दरअसल, आजम खान को दो फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के मामले में सात साल की सजा होने के बाद दोबरा 18 अक्टूबर 2023 को जेल जाना पड़ा था। आजम खान के बाहर आने से एक तरफ सपा कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। उनके साथ कई गाड़ियों का काफिला सीतापुर से रामपुर जा रहा है। लेकिन सबसे मन में एक सवाल है कि आजम खान आखिर कितने दिनों तक जेल से बाहर रह पाएंगे। क्योंकि उनके खिलाफ दायर कई मामलों को लेकर अभी फैसला नहीं आया है। 19 मामले सेशन कोर्ट में पेंडिंग हैं तो वहीं तीन मामले जिला अदालत में हैं।

आजम खान के खिलाफ 104 मुकदमे दर्ज

बता दें कि आजम खान के खिलाफ 104 मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें 93 मुकदमे तो सिर्फ रामपुर में दर्ज हैं। सारे केस आजम पर यूपी में योगी सरकार आने के बाद दर्ज किए गए हैं। 12 मामलों में फैसला आ चुका है, जिसमें कुछ ही केस में उनको सजा हुई है। बाकी में वह बरी कर दिए गए। हालांकि अभी उनके खिलाफ 80 से ज्यादा मुकदमे पेंडिंग हैं।

यह भी पढ़ें-23 महीने बाद आजम खान जेल से रिहा, यूपी की राजनीति में आएगा ब्लॉकबस्टर बदलाव?

आजम खान कब-कब और कितनी बार गए जेल

  • आजम खान सबसे पहले फरवरी 2020 में गिरफ्तारी के बाद पहली बार रामपुर जेल भेजे गए थे।
  • 2020 में आजम को सुरक्षा कारणों से सीतापुर जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। 
  •  27 महीने बाद जमानत पर रिहाई मिली, मई 2022 में आजम खान जेल से बाहर आ गए।
  • 2022 में भड़काऊ भाषण देने के एक मामले में दो साल की सजा हुई।
  • 18 अक्टूबर 2023 को फर्जी प्रमाण पत्र के मामले में आजम खान को फिर जेल जाना पड़ा।
  • 2023 में आजम खान की विधायकी चली गई थी।

कौन हैं आजम खान

  • 14 अगस्त 1948 जन्में आजम का पूरा नाम मोहम्मद आजम खान है। 
  • आजम खान ने अपनी पढ़ाई अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय से की है।
  • आजम खान पहली बार साल 1980 में विधानसभा के सदस्य चुने गए थे।
  • वह एक भारतीय राजनीतिज्ञ, वकील और पूर्व निर्वाचित प्रतिनिधि हैं।
  • आजम खान विधायक के अलावा रामपुर से सांसद भी रह चुके हैं।
  • आजम खान की गिनती समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में होती है।
  • आजम खान यूपी में सपा के कद्दवार नेता हैं, वह रामपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर राजनीति में आए हैं।़
  • 1989 में उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहते हुए कई विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
  • आजम उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रह चुके हैं।
  • 2003 से 2007 तक कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया।
  • 2012 में एक फिर आजम खान को अखिलेश यादव की सरकार में कई विभागों का मंत्री बनाया गया।

यह भी पढ़ें-Azam Khan Release: आज़म खान की रिहाई पर Akhilesh Yadav का पहला रिएक्शन, कह दी बड़ी बात!