लखनऊ में रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और CM योगी आदित्यनाथ वीरांगना ऊदा देवी पासी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। 1857 की नायिका ऊदा देवी के बलिदान दिवस पर स्वाभिमान समारोह भी शुरू होगा, जिसमें कई मंत्री और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

CM Yogi Adityanath: देश की राजधानी लखनऊ में इस रविवार वीरांगना ऊदा देवी पासी की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। इसी दिन वीरांगना ऊदा देवी का बलिदान दिवस भी मनाया जाता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

स्वाभिमान समारोह का होगा शुभारंभ

प्रतिमा अनावरण के साथ ही ‘स्वाभिमान समारोह’ का भी उद्घाटन किया जाएगा। यह कार्यक्रम रविवार सुबह 10 बजे, सेक्टर-19, वृंदावन कॉलोनी के पासी चौराहे पर आयोजित होगा। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और कई अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।

1857 की क्रांति में ऊदा देवी का साहस

वीरांगना ऊदा देवी पासी 1857 के प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम की ऐसी वीर महिला थीं, जिन्होंने अपने अदम्य साहस और पराक्रम से 36 अंग्रेज सैनिकों को मार गिराया और वीरगति को प्राप्त हुईं। उनके इसी साहस और बलिदान की याद में हर वर्ष उनके बलिदान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।