UP Crime News: देवरिया के खोराराम गांव में रात को अज्ञात हमलावरों ने विजय यादव के घर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। विजय यादव गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

khoraram village gunfire: देवरिया जनपद में सोमवार की रात उस समय दहशत फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र के खोराराम गांव में कुछ मनबढ़ युवकों ने विजय यादव के घर पर चढ़कर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज़ से गांव में हड़कंप मच गया और लोग डर के मारे घरों में दुबक गए। इस फायरिंग में विजय यादव गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

पीड़ित के घर चढ़कर हमला, पेट और पैर में लगी गोलियां

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोमवार रात लगभग 1 बजे जब पूरा गांव गहरी नींद में था, तभी कुछ अज्ञात हमलावरों ने विजय यादव के घर को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमले में विजय यादव को पेट और पैर में गोलियां लगीं। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, लेकिन गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

Scroll to load tweet…

दो युवक हिरासत में, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही देवरिया पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। ASP अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला आपसी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है।

फायरिंग की इस घटना से खोराराम गांव में दहशत का माहौल है। लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर नाराज़गी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालात को देखते हुए गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: एक्स-रे रिपोर्ट में 64 साल की महिला को बना दिया 26 साल का मर्द? जानिए डॉक्टर को कितनी सज़ा मिली