यूपी सरकार ने दीपावली से पहले 8 लाख कर्मचारियों को बोनस देने की तैयारी की है। अधिकतम सीमा 7000 रुपये तय होगी। अराजपत्रित, दैनिक वेतनभोगी और वर्कचार्ज कर्मचारियों को मिलेगा लाभ। आदेश अक्तूबर के दूसरे सप्ताह तक जारी हो सकते हैं।

त्योहारों का मौसम आते ही उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को बड़ी सौगात देने की तैयारी कर ली है। लंबे समय से बोनस का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए यह दीपावली और भी रोशन होने वाली है। सरकार ने संकेत दिए हैं कि करीब आठ लाख कर्मचारियों को दीपावली से पहले बोनस मिलेगा। इसकी अधिकतम सीमा 7000 रुपये तय की जा सकती है। आदेश अक्तूबर के दूसरे सप्ताह तक जारी होने की संभावना है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

किन्हें मिलेगा यूपी में दिवाली पर बोनस

बोनस का फायदा सिर्फ अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि दैनिक वेतनभोगी और वर्कचार्ज कर्मचारी भी इस फैसले के दायरे में आएंगे। इसका मतलब है कि छोटे स्तर के कर्मचारी और अस्थायी स्टाफ भी इस योजना से लाभान्वित होंगे। फिलहाल वित्त विभाग पत्रावली तैयार कर रहा है और मंजूरी के बाद आदेश जारी होंगे।

यह भी पढ़ें: दिल्ली बाबा चैतन्यानंद की व्हाट्सएप चैट लीक: छात्राओं संग अश्लील संदेश, दुबई शेख का क्या है चक्कर?

जानिए बोनस राशि का बंटवारा कैसे होगा?

कर्मचारियों को मिलने वाली राशि उनकी श्रेणी के अनुसार होगी, जो 3400 रुपये से 7000 रुपये तक तय की जाएगी। इसमें से अराजपत्रित कर्मचारियों को मिलने वाली आधी रकम सीधे जीपीएफ खाते में जमा होगी, जबकि बाकी आधी राशि बैंक खाते में आएगी। सरकार का मानना है कि इस प्रक्रिया से कर्मचारियों की तत्काल ज़रूरतें भी पूरी होंगी और उनकी बचत भी सुनिश्चित होगी।

सरकारी खजाने पर इस फैसले का कितना असर पड़ेगा?

सरकार के इस फैसले से प्रदेश के खजाने पर करीब 1000 करोड़ रुपये से अधिक का बोझ पड़ेगा। इसके बावजूद सरकार ने यह कदम कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और त्योहारों से पहले उन्हें राहत देने के उद्देश्य से उठाया है। माना जा रहा है कि इस ऐलान से कर्मचारियों में उत्साह बढ़ेगा और दीपावली का त्यौहार और भी खुशहाल हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: हरिद्वार जाने निकले थे, मुजफ्फरनगर में लौट आए लाश बनकर… सड़क हादसे ने छीनी 6 जिंदगियां