agricultural drone subsidy for farmers: उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों की खरीद पर अनुदान दे रही है। ड्रोन से लेकर हार्वेस्टर तक, कई यंत्रों पर सब्सिडी मिलेगी। 12 जुलाई तक agridarshan.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करें।

Uttar Pradesh agricultural equipment subsidy : उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने और खेती को लाभकारी बनाने के उद्देश्य से एक बड़ी पहल की है। अब किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों की खरीद पर सरकार अनुदान दे रही है, जिनमें कृषि ड्रोन से लेकर कंबाइन हार्वेस्टर तक शामिल हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 12 जुलाई तक किसान आवेदन कर सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन के तहत मिल रहा लाभ

इस योजना को कृषि विभाग द्वारा संचालित "सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन" और "मैकेनाइजेशन फॉर इन सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू" के अंतर्गत लागू किया गया है। इसका उद्देश्य है किसानों को उच्च तकनीक यंत्रों की सुविधा देकर खेती को आसान और उत्पादक बनाना।

यह भी पढ़ें: NCR छोड़ो, अब SCR देखो! यूपी में 71 करोड़ की मेगा प्लानिंग शुरू

इन योजनाओं में मिलेगा अनुदान

सरकार निम्नलिखित योजनाओं के तहत कृषि यंत्रों पर सब्सिडी दे रही है:

  1. हाईटेक हब फॉर कस्टम हायरिंग 
  2. कस्टम हायरिंग सेंटर 
  3. फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना
  4. कृषि ड्रोन वितरण योजना 
  5. फसल अवशेष प्रबंधन 
  6. कृषि रक्षा उपकरण योजनाएं

इन कृषि मशीन पर मिलेगा अनुदान

सरकार जिन यंत्रों पर अनुदान दे रही है, उनमें शामिल हैं:

  1. कंबाइन हार्वेस्टर विद सुपर एसएमएस
  2. न्यूमेटिक प्लांटर 
  3. मेज सेलर
  4. पापिंग मशीन
  5. बैच ड्रायर 
  6. थ्रेसिंग फ्लोर
  7. स्मॉल गोदाम
  8. ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट / मिनी यूनिट 
  9. शुगर केन सेटलिंग प्लांटर 
  10. शुगर केन पावर वीडर और अन्य प्रमुख यंत्र

आवेदन कैसे करें?

किसानों को अनुदान प्राप्त करने के लिए कृषि विभाग के पोर्टल www.agridarshan.up.gov.in पर जाना होगा। यहां “किसान कॉर्नर” सेक्शन के अंतर्गत “यंत्र बुकिंग प्रारंभ” पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस पोर्टल पर आपको यंत्रों के प्रकार, बुकिंग की प्रक्रिया और सब्सिडी संबंधी सभी जानकारियां विस्तार से मिलेंगी।

आवेदन की अंतिम तिथि न चूकें

12 जुलाई 2025 तक किसान इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। समय पर आवेदन करने वाले किसानों को प्राथमिकता के आधार पर अनुदान और यंत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। उत्तर प्रदेश सरकार की यह योजना किसानों को तकनीकी रूप से मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। अगर आप खेती को आधुनिक तकनीकों से जोड़ना चाहते हैं और उत्पादन बढ़ाना चाहते हैं, तो यह मौका हाथ से न जाने दें। अभी आवेदन करें और आधुनिक कृषि यंत्रों पर अनुदान का लाभ उठाएं।

यह भी पढ़ें: UP Monsoon 2025: 29 जून से 2 जुलाई तक भारी बारिश का ट्रिपल खतरा, देखें अलर्ट लिस्ट