MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Toxic Advance Booking
Supreme Court TMC Case
Bihar BPSC Student Protest Patna
Bihar BPSC Protest
Govinda Son Wedding Rumours
Kriti Sanon's Raksha Bandhan Ad Controversy
Gujarat Mumbai drug smuggling
Maharashtra hill tragedy
LPG Cylinder New Rule
Chandra Grahan 2026 Date & Time
H-1B visa fee hike
Delhi Weather Update
Amazon Datura sale
Mumbai Rustomjee Crown Demolition
Gwalior kissing car
US sanctions on Iran
Global News Snapshot
Batwara 1947 Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • UP Police Constable Bharti: ओवरएज युवाओं की लॉटरी! यूपी पुलिस भर्ती में मिली 3 साल की बड़ी छूट

UP Police Constable Bharti: ओवरएज युवाओं की लॉटरी! यूपी पुलिस भर्ती में मिली 3 साल की बड़ी छूट

यूपी पुलिस भर्ती में बड़ा बदलाव हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 32,679 पदों पर होने वाली भर्ती में सभी वर्गों को 3 साल की आयु सीमा में छूट दी है। जानें आवेदन तिथि, पात्रता और पूरी भर्ती प्रक्रिया की जानकारी।

3 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Jan 05 2026, 05:49 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : Gemini AI

ओवरएज युवाओं को बड़ी राहत, 32,679 पदों पर 3 साल की आयु छूट

लखनऊ। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए नया साल बड़ी राहत लेकर आया है। लंबे समय से जिस फैसले का इंतजार किया जा रहा था, उस पर अब मुहर लग चुकी है। उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी पुलिस भर्ती को लेकर ऐसा निर्णय लिया है, जिससे हजारों ओवरएज हो चुके अभ्यर्थियों की उम्मीदें फिर से जिंदा हो गई हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27
Image Credit : Getty

3 साल की आयु छूट का बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस की आगामी भर्ती में 32,679 पदों पर 3 वर्ष की आयु सीमा में छूट देने का निर्णय लिया है। शासन की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। यह छूट सभी वर्गों के उम्मीदवारों पर लागू होगी, चाहे वे जनरल, ओबीसी या एससी/एसटी श्रेणी से हों। इस फैसले के बाद वे अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे, जो केवल आयु सीमा पार होने के कारण भर्ती प्रक्रिया से बाहर होने वाले थे।

Related Articles

Related image1
यूपी पुलिस भर्ती 2025: योगी सरकार ने दी आयु सीमा में बड़ी राहत, लाखों युवाओं को फायदा
Related image2
न पैसे, न कोचिंग फीस… फिर भी पहले अटेम्प्ट में बनी असिस्टेंट कमांडेंट, जानिए पूजा सिंह की कहानी
37
Image Credit : Getty

अभ्यर्थियों की मांग पर सरकार का फैसला

सामान्य वर्ग के उम्मीदवार लंबे समय से आयु सीमा में छूट की मांग कर रहे थे। सड़कों से लेकर सोशल मीडिया तक इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया गया। कई जनप्रतिनिधियों और सहयोगी दलों ने भी सरकार को पत्र लिखकर अभ्यर्थियों की परेशानी से अवगत कराया था।

अभ्यर्थियों का तर्क था कि पीएसी और जेल वार्डर जैसी भर्तियां करीब 7 साल बाद आई हैं। कोरोना काल और भर्ती प्रक्रियाओं में हुई देरी के कारण लाखों योग्य उम्मीदवार बिना परीक्षा दिए ही बाहर हो रहे थे। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए सरकार ने यह अहम निर्णय लिया है।

47
Image Credit : Getty

किन पदों पर होगी भर्ती

मुख्यमंत्री के इस फैसले से पुलिस और जेल विभाग में लंबित भर्तियों का रास्ता साफ हो गया है। इस मेगा भर्ती अभियान के तहत जिन पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, उनमें शामिल हैं—

  • आरक्षी (सिपाही) नागरिक पुलिस
  • पीएसी (PAC)
  • विशेष सुरक्षा बल (UPSSF)
  • महिला बटालियन
  • जेल वार्डर

सरकार का मानना है कि यह निर्णय युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखकर लिया गया है।

57
Image Credit : Getty

आवेदन प्रक्रिया और तारीखें

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने पहले ही 32,679 आरक्षी स्तर के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है।

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 31 दिसंबर 2025
  • अंतिम तिथि: 30 जनवरी 2026

आवेदन से पहले उम्मीदवारों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) कराना अनिवार्य होगा। आवेदन और ओटीआर की सुविधा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

67
Image Credit : Getty

भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी

  • कुल रिक्तियां: 32,679
  • भर्ती प्रक्रिया: सीधी भर्ती–2025
  • विस्तृत अधिसूचना: बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध

चयन प्रक्रिया, परीक्षा तिथि, सिलेबस और श्रेणीवार रिक्तियों का पूरा विवरण ऑनलाइन नोटिफिकेशन में दिया गया है

77
Image Credit : Getty

युवाओं के लिए ‘साल-एंड गिफ्ट’

मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस फैसले को युवाओं के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ का ‘साल-एंड गिफ्ट’ बताया है। गौरतलब है कि इससे पहले वर्ष 2025 में 60,244 आरक्षी पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है, जिसके बाद यह नई भर्ती निकाली गई है। इस घोषणा के बाद यूपी पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं में उत्साह और राहत का माहौल है।

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
यूपी समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
फ्री बस से फ्री टैबलेट तक... यूपी कैबिनेट के फैसलों में आपके लिए क्या है? पूरी खबर पढ़ें
Recommended image2
कानपुर में कूड़े के ढेर पर मिलीं 'EXPIRED' चॉकलेट, बैग लेकर टूट पड़े लोग-VIDEO वायरल
Recommended image3
झांसी वायरल वीडियोः शादी के 2 महीने बाद पत्नी को प्रेमी संग पकड़ा वो भी बिना कपड़ों के...
Recommended image4
रक्षाबंधन पर मिठाई खरीदने से पहले सावधान! बरेली में 1.45 लाख का माल कूड़े में?
Recommended image5
रक्षाबंधन पर CM योगी का GEN-Z के लिए बड़ा तोहफा, UP के 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी
Related Stories
Recommended image1
यूपी पुलिस भर्ती 2025: योगी सरकार ने दी आयु सीमा में बड़ी राहत, लाखों युवाओं को फायदा
Recommended image2
न पैसे, न कोचिंग फीस… फिर भी पहले अटेम्प्ट में बनी असिस्टेंट कमांडेंट, जानिए पूजा सिंह की कहानी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved