siddharthnagar illegal affair news: यूपी में एक विवाहित महिला 5 बच्चों के साथ एक विवाहित पुरुष के साथ भाग गई। महिला के पति ने चोरी का आरोप लगाया, जबकि पुरुष की पत्नी ने संपत्ति में हिस्सा मांगा।

shocking love story: "जब मोहब्बत हो जाए तो उम्र, रिश्ता और जिम्मेदारियां सब बेबस लगने लगती हैं!" – यूपी के सिद्धार्थ नगर से आई एक ऐसी ही चौंकाने वाली कहानी ने गांव से लेकर सोशल मीडिया तक हलचल मचा दी है। यहां एक पांच बच्चों की मां अपने ही गांव में रहने वाले चार बच्चों के पिता के साथ घर-परिवार छोड़कर फरार हो गई है। दोनों ने शादी रचाई और फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। अब यह प्रेम कहानी केवल दिल की नहीं, पुलिस थाने की फाइल भी बन चुकी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्यार में सबकुछ लुटा दिया... पति का आरोप – नगदी और जेवर लेकर भागी पत्नी!

घटना सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां रहने वाला युवक गोपाल पहले से शादीशुदा है और चार बच्चों का पिता है। वहीं, महिला की भी एक बेटा और चार बेटियां हैं। कुछ समय से दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहे थे। पहले चोरी-छुपे मुलाकातें होती थीं, लेकिन अब उन्होंने अपने रिश्ते को शादी का नाम दे दिया।

महिला के पति का आरोप है कि पत्नी 90 हज़ार रुपए नकद और लाखों के जेवर लेकर भागी है। पहले उन्हें लगा कि वह मायके गई है, लेकिन बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हुई शादी की फोटो से सच्चाई सामने आई।

प्रेमी की पत्नी भी पहुंची थाने, बोली – ‘संपत्ति में मेरा हिस्सा दो!’

गोपाल की पत्नी ने भी पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है,“बुढ़ापे में इश्क चढ़ गया है साहब! बच्चों को मेरे भरोसे छोड़कर भाग गया… अब कम से कम मुझे पैत्रिक संपत्ति में हिस्सा दे दो।” अब दोनों परिवारों में तनाव है, गांव के लोग भी हैरान हैं और पुलिस असमंजस में है कि प्रेम की ये उड़ान आखिर कहां उतरेगी।

यह भी पढ़ें: UP: जच्चा-बच्चा वार्ड में कुत्ते सोए मिलें, नंबर वन कहे जाने वाले अस्पताल की खुली पोल!