उत्तर प्रदेश में एलटी ग्रेड और प्रवक्ता के 10 हजार पदों पर भर्ती का रास्ता साफ़। 'समकक्ष' शब्द हटाने के बाद अब बीएड अनिवार्य। जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया।

लखनऊ, 22 जनवरी 2025 | उत्तर प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक (एलटी ग्रेड) और प्रवक्ता के करीब 10 हजार पदों पर भर्ती का रास्ता अब पूरी तरह से साफ हो गया है। प्रदेश कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ शिक्षा सेवा नियमावली 2024 में संशोधन को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद इन पदों के लिए योग्यता से जुड़ी समस्याओं का समाधान हुआ है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

समकक्ष शब्द हटाने से समाधान

दरअसल, सहायक अध्यापक और प्रवक्ता के पदों पर भर्ती के लिए पहले योग्यता में 'समकक्ष' शब्द का उपयोग किया जा रहा था, जिस पर कई बार विवाद उठ चुके थे। न्यायालय में भी इस शब्द को लेकर कई चुनौतीपूर्ण मामले गए थे, जिससे भर्ती प्रक्रिया में देरी हो रही थी। अब, कैबिनेट ने 'समकक्ष' शब्द को हटा दिया है और इन पदों के लिए स्नातक या परास्नातक के साथ एनसीटीई से मान्यता प्राप्त बीएड डिग्री को जरूरी कर दिया है।

यह भी पढ़ें : अमेरिका से PHD करने वाली लड़की कैसे बन गई साध्वी? जानिए कौन है भगवती सरस्वती?

क्या है भर्ती का नया नियम?

इस नियमावली संशोधन के बाद, सहायक अध्यापक और प्रवक्ता पदों के लिए आवेदन करने वालों को संबंधित विषय में स्नातक या परास्नातक के साथ बीएड की डिग्री होना आवश्यक होगा। इसके साथ ही समकक्ष शब्द की जगह अब यह स्पष्ट किया गया है कि योग्य उम्मीदवारों को इस मानक पर खरा उतरना होगा।

आखिरकार सुलझी भर्ती में देरी की समस्या

इस बदलाव के साथ ही प्रदेश के 10 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया अब तेज़ी से आगे बढ़ेगी। विभाग के अधिकारी जल्द ही भर्ती के लिए लोक सेवा आयोग को संशोधित अधियाचन भेजने की तैयारी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : बुरा फंसी यूपी में नकली पाकिस्तानी शिक्षिका! फर्जीवाड़े पर अब लाखों की वसूली!