नोएडा पुलिस ने लड़कियों के ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है। जो लड़कों को मीठी मीठी बातों के जाल में फंसाकर उनसे पैसा ठगने का काम करती थी। ये खबर आपको भी अलर्ट करने वाली है। ताकि आपको भी किसी प्रकार का नुकसान नहीं उठाना पड़े।

नोएडा. उत्तरप्रदेश की नोएडा पुलिस ने चार युवतियों को गिरफ्तार किया है। ये युवतियां बेरोजगार लड़कों को फोन करके मीठी मीठी बातें कर नोएडा और दिल्ली में आनलाइन जॉब दिलाने का झांसा देती थी। जो लड़के इनकी बातों में फंस जाते थे। उनसे रजिस्ट्रेशन और फीस के रूप में मोटी रकम ऐंठती थी। चूंकि बेरोजगारी काफी बढ़ रही है। इस कारण हर दिन कई लड़के इनके चुंगल में फंस जाते थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नोएडा पुलिस ने किया खुलासा

सेक्टर 49 की नोएडा पुलिस ने बेरोजगारों को लूटने वाली गैंग का खुलासा किया है। जिसमें तीन लड़कों और चार लड़कियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी कुंवारे लड़के लड़कियां हैं। जिनका काम सुबह से लेकर शाम तक लोगों को फोन करके नौकरी देने का झांसा देना है। इसके बाद जैसे ही कोई इनकी बातों में आ जाता फिर उससे फीस और रजिस्ट्रेशन के नाम पर हजारों रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवाते थे।

ऐसे करते थे ठगी

जैसे ही कोई लड़का इनकी बातों में फंस जाता था। उससे पहले रजिस्ट्रेशन के नाम पर 100 रुपए जमा करवाते थे। ये पैसा हर कोई आसानी से जमा कर देता था। फिर उसका ऑनलाइन ही इंटरव्यूह करवाते थे। जिसमें सेलेक्ट भी कर लेते थे। इसके बाद सिक्योरिटी मनी के रूप में 2500 रुपए जमा करवाते थे। जब ये पैसा आ जाता था। फिर उसके बाद उसका फोन ही रिसीव नहीं करते थे। ऐसे में थक हार कर युवक भी कुछ दिन फोन लगाकर चुप बैठ जाते थे।

यह भी पढ़ें : 10वीं-12वीं की परीक्षा में फर्जीवाड़ा, राजस्थान में पैसा देकर चल रहा ये कैसा धंधा

इन युवतियों को किया गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाली 19 से 21 साल तक की 4 लड़कियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें 19 साल की लक्ष्मी, 21 साल की शिखा, 20 साल की अनामिका और 21 साल की शबा शामिल है। इसी के साथ इस गैंग में 21 साल का रोहित कुमार, 24 साल का रोहित चंदेला और करीब 34 सल का वसीम अहमद उर्फ कपिल भाटी है। जो इस गैंग का मास्टर माइंड है। यही पूरी गैंग से काम करवाता है।

यह भी पढ़ें : Guna में भाजपा विधायक ने दी स्टूडेंट्स को अजीब सलाह, 'डिग्री में कुछ नहीं पंचर की दुकान खोलना'