केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक दल (RLD) सांसद जयंत चौधरी ने विनेश फोगाट के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि पेरिस ओलंपिक 2024 में विनेश फोगाट अयोग्य घोषित कर दिया गया है।

विनेश फोगाट: भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक 2024 में अयोग्य घोषित किए जाने के बाद प्रतिक्रियायों की बाढ़ सी आ गई है। इस कड़ी में केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक दल (RLD) सांसद जयंत चौधरी का भी नाम जुड़ गया है। उन्होंने PTI को दिए एक इंटरव्यू में कहा-"बहुत दुख हुआ। कल उनको देखते हुए आंखों से आंसू आ रहे थे। बहुत मेहनत और तपस्या की है यहां तक पहुंचने के लिए। उनके अंदर जज्बा है। हिम्मत है। आसान काम नहीं है। खिलाड़ी और सैनिक वर्ग के लोग जितनी मेहनत करते हैं आम लोगों की बस की बात नहीं है। पूरा देश उनके साथ है। सरकार भी उनका साथ दे रही है। प्रधानमंत्री ने भी संज्ञान लिया है।"

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

हालांकि, आम आदमी पार्टी (AAP) विनेश फोगाट के मामले पर थोड़ी अलग थ्योरी लेकर चल रही है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पार्टी को अयोग्यता के पीछे साजिश की बू आ रही है। घटना पर AAP सवाल उठाते हुए कहा-"Olympic में विनेश फोगाट के खिलाफ षड्यंत्र रचा गया है, क्योंकि उसने BJP नेता बृजभूषण द्वारा यौन शोषण करने के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई थी। इसके अलावा पूरी टीम नेता के द्वारा चुनी हुई थी। क्या उन्होंने इसके पीछे साजिश रची है?''

Scroll to load tweet…

ये भी पढ़ें: सीएम योगी से अखिलेश और शिवराज तक, विनेश फोगाट पर जानिए किसने क्या कहा