Rain Alert On 22 March: मौसम विभाग ने यूपी के 30 जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है। लखनऊ समेत कई जिलों में तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

Rain Alert On 22 March: उत्तर प्रदेश में लगातार मौसम में बदलाव नजर आ रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने शुक्रवार को लगभग 30 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा, लखनऊ, बाराबंकी समेत कई जिलों में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने का अलर्ट भी दिया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रदेश में भारी बारिश की संभावना

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वैज्ञानिक के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी क्षेत्रों में 22 मार्च तक गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहेगा। हालांकि, 23 मार्च से मौसम साफ होने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: महिला ने दांतों से काटकर कर अलग कर दी पति की जुबान, जानें क्या है पूरा मामला

40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

22 मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश में मेघगर्जन के साथ वज्रपात और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसी भी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है। वहीं 23 और 24 मार्च को उत्तर प्रदेश के सभी मौसम संभागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।