लोकसभा चुनाव में मतदान को लेकर एक बड़ा खबर प्रकाश में आई है। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक शख्स ने दावा किया है कि उसने एक ही पोलिंग बूथ से 8 बार मतदान किया है। वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। 

एटा। लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण का मतदान आज 49 शहरों में हो रहा है। इस बीच ऐटा से एक शॉकिंग मामला प्रकाश में आया है। सोशल मीडिया पर एक शख्स ने वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह एटा में एक ही पोलिंग बूथ पर 8 बार मतदान करने का दावा कर रहा है। खबर तेजी से वायरल हुई तो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पोलिंग सदस्यों को सस्पेंड कर दिया गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

 प्रशासन से सरकार तक में हड़कंप
लोकसभा चुनाव के बीच एटा में एक शख्स के वीडियो वायरल कर एक ही पोलिंग बूथ पर 8 बार वोटिंग करने का दावा किया तो सरकार तंत्र में हड़कंप मच गया। आरोपी युवक की तुरंत तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ न्यायगंज थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

आरोपी युवक की पहचान राजन नाम से हुई
8 बार वोटिंग करने वाले युवक पहचान कर ली गई है। यह खिरिया के पमारान गांव का रहने वाला है। आरोपी का नाम राजन है। पुलिस उसे गिरफ्तार कर लिया है। चुनाव आयोग ने आगे के चुनाव के लिए मतदान केंद्रों पर सख्ती बरतने के लिए कहा है।

राहुल और अखिलेश यादव ने भी शेयर किया वीडियो
राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा की बूथ कमेटी नहीं लूट कमेटी है। वहीं समाजवादी पार्टी के एक्स अकाउंट पर अखिलेश यादव ने भी वीडियो शेयर किया है। इसमें फर्रुखाबाद अलीगंज के युवक को फर्जी वोटिंग करने का वीडियो शेयर किया गया है। इसमें कहा गया है कि नाबालिग ने यहां परमाना में भाजपा के पक्ष में 8 बार मतदान किया है। मामले में उचित कार्रवाई की अपील की गई है।

वीडियो

Scroll to load tweet…