उत्तराखंड की ज्योति वर्मा ने 38वें राष्ट्रीय खेल में वूशु में कांस्य पदक जीता। खेल मंत्री ने बधाई दी और सुरक्षा अधिकारियों ने 'हमारे राज्य की बेटी, हमारा अभिमान' का नारा दिया।

देहरादून। उत्तराखंड की बेटी ज्योति वर्मा ने 38वें राष्ट्रीय खेल में मार्शल आर्ट वूशु की चांगक्वान प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि से राज्य का राष्ट्रीय खेल में पदक खाता खुला, जिससे पूरे उत्तराखंड में हर्ष और गर्व का माहौल है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

माननीय खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने ज्योति वर्मा को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि यह सफलता उत्तराखंड की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। सरकार द्वारा चलाए जा रहे "मेरी बेटी, मेरा अभिमान" अभियान को साकार करते हुए, राज्य के सुरक्षा अधिकारियों ने भी ज्योति वर्मा के साथ फोटो खिंचवाकर अपनी खुशी जाहिर की।

वहीं, जब ज्योति वर्मा वॉलीबॉल के फाइनल मैच को देखने पहुंचीं, तो उत्तराखंड सरकार के सुरक्षा अधिकारियों ने उनके साथ तस्वीर लेकर एक नया स्लोगन दिया— “हमारे राज्य की बेटी, हमारा अभिमान।” ज्योति की इस शानदार उपलब्धि पर पूरे राज्य के लोग गर्व महसूस कर रहे हैं और यह जीत उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए एक नई प्रेरणा बनी है।