पांच राज्यों-पश्चिम बंगाल, केरल, पुडुचेरी, असम और तमिलनाडु में इस समय चुनावी घमासान मचा हुआ है। भाजपा के शीर्ष नेता जहां, सभी राज्यों में धुंआधार रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस इस मामले में थोड़ा सुस्त नजर आ रही है। खैर, रविवार को राहुल गांधी तमिलनाडु में रोड शो करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर फिर कई सवाल उठाए।

चेन्नई. तमिलनाडु सहित पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में इस समय चुनावी दंगल चल रहा है। तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस 25 पर चुनाव लड़ रही है। वहीं, भाजपा 20 पर। भाजपा ने अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम(AIADMK) के साथ दुबारा सत्ता हासिल करने के लिए गठबंधन जारी रखा है। वहीं, कांग्रेस का यहां डीएमके से गठबंधन है। यहां एक ही चरण में 6 अप्रैल को वोटिंग होगी। भाजपा के शीर्ष नेता जहां, सभी राज्यों में धुंआधार रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस इस मामले में थोड़ा सुस्त नजर आ रही है। खैर, रविवार को राहुल गांधी तमिलनाडु में रोड शो करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर फिर कई सवाल उठाए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

(यह चित्र तमिलनाडु कांग्रेस ने अपने ट्वीटर अकाउंट से शेयर किया है, इसे PHOTO OF THE DAY कहा है)

राहुल गांधी बोले

  • मुझे ऐसा भारत नहीं चाहिए जहां एक भाषा दूसरी भाषा से ज्यादा सर्वोपरी हो। जहां एक परंपरा दूसरी परंपरा से ज्यादा सर्वोपरी हो। मेरे लिए तमिल भाषा उतनी ही महत्तवपूर्ण है, जितनी महत्तवपूर्ण अन्य भाषाएं हैं। राहुल गांधी चेन्नई में कांग्रेस उम्मीदवार हसन हारून के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। हारून वेलाचेरी विधानसभा से खड़े हुए हैं।
  • राहुल गांधी ने कुछ समय पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन करने वाले एक नेता का किस्सा भी सुनाया।मैंने एक निर्वाचित प्रतिनिधि (elected representative) की तस्वीर देखी, जिसमें वो अमित शाह के पैर छू रहे थे। भाजपा में एकमात्र संबंध संभव है, जहां आपको नेता के पैर छूना है। नरेंद्र मोदी या अमित शाह के सामने झुकना होगा। यह सम्मान का रिश्ता नहीं है। यह रिश्ता असम्मान को दर्शाता है। यह रिश्ता अपमान को दर्शाता है।
  • जब मैं प्रधानमंत्री को तमिलनाडु के सीएम को नियंत्रित करते हुए देखता हूं, तो वह चुपचाप उनके पैर छूते हैं। मैं इसे स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हूं। तमिलनाडु के सीएम अमित शाह के सामने झुकना नहीं चाहते, लेकिन उन्होंने जो भ्रष्टाचार किया है, उसके कारण वे मजबूर हैं।
  • राहुल गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी एक नेता अमित शाह के सामने झुकने को मजबूर थे, क्योंकि वे भी भ्रष्ट थे। उस शख्स ने भ्रष्टाचार की वजह से अपनी आजादी खो दी। पलानीस्वामी भी ऐसी ही स्थिति का सामना कर रहे हैं। उन्होंने भी भ्रष्टाचार किया है। दुर्भाग्यवश तमिलनाडु के लोगों का पैसा चुराया है, इसलिए अब वह फंस चुके है।


एक प्रचार ऐसा भी: चेन्नई में एआईएडीएमके उम्मीदवार और प्रदेश सरकार में मंत्री एसपी वेलुमनी के समर्थक ने चेहरे पर काला कपड़ा बांधकर करीब दो किलोमीटर तक दोपहिया वाहन चलाया और वोट मांगा।