Amazon Prime Day Sale 2026 में Oppo Reno16c 5G पर 28,000 रुपए तक की छूट मिल रही है। 7000mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग और 50MP कैमरा वाले फोन की पूरी डील जानिए..

Oppo 5G Smartphone Offer: अगर आप भी नया 5G स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो अमेजन प्राइम डे सेल (Amazon Prime Day Sale 2026) आपके लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। इस बार OPPO का नया Reno16c 5G भारी डिस्काउंट के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध है। सबसे खास बात यह है कि फोन की कीमत में ₹28,000 तक की छूट देखने को मिल रही है। 7000mAh की पावरफुल बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग, 50MP टेलीफोटो कैमरा और AI फीचर्स से लैस यह फोन उन लोगों को पसंद आ सकता है, जो लंबे समय तक चलने वाली बैटरी और दमदार कैमरा चाहते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Prime Day Sale 2026 कब तक चलेगी?

अमेजन प्राइम डे सेल 4 जुलाई की रात 12:00 बजे (00:00 AM) से शुरू होकर 6 जुलाई की रात 11:59 बजे तक चलेगी। यानी पूरे 72 घंटे तक प्राइम मेंबर्स के लिए ऑफर्स की बरसात होने वाली है। इस दौरान हजारों प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट, बैंक ऑफर, कैशबैक और No Cost EMI जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं।

Oppo Reno16c 5G पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है?

Oppo Reno16c 5G की एक्चुअल कीमत (MRP) ₹74,999 रखी गई है, लेकिन अमेजन प्राइम डे ऑफर के तहत इस पर पूरे 37% की छूट मिल रही है। मतलब सेल की कीमत ₹46,999 है। इस हिसाब से आप पूरे ₹28,000 बचा सकते हैं। अगर आपके पास Amazon Pay ICICI Bank Credit Card है तो अतिरिक्त 5% तक कैशबैक भी मिल सकता है।

Oppo Reno16c 5G में क्या फीचर्स हैं?

  • इसमें 7000mAh की बहुत बड़ी बैटरी दी गई है, जो इस सेगमेंट में पहली बार है। साथ ही 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग है, जो कुछ ही मिनटों में फोन को फुल चार्ज कर देती है।
  • रील बनाने वालों और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसमें 50MP का 3.5X टेलीफोटो कैमरा और 50MP का ही सेल्फी कैमरा दिया गया है। 4K ऑटो स्ट्रेटन वीडियो और AI रीमिक्स कोलाज जैसे फीचर्स आपके सोशल मीडिया गेम को बदल देंगे।
  • यह भारत का पहला ऐसा फोन है जो Holoverse 3D डिजाइन के साथ आता है। खासकर इसका 'Starry White' कलर देखने में बेहद एस्थेटिक और प्रीमियम लगता है।
  • फोन को IP69K रेटिंग मिली है, जिसका मतलब है कि यह पानी और धूल से पूरी तरह सुरक्षित है।
  • इसमें MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर और लेटेस्ट Android 16 (ColorOS 16) मिलता है, जो फोन को मक्खन की तरह स्मूथ चलाता है।

एक्स्ट्रा डिस्काउंट पाने के तरीके

  • भारत में प्राइम के 10 साल पूरे होने पर नई एनुअल मेंबरशिप सिर्फ ₹999 में मिल रही है (फ्लैट ₹500 की बचत)। अगर बजट कम है तो आप ₹299 प्रति साल (शॉपिंग एडिशन) या ₹599 सालाना (प्राइम लाइट) का प्लान भी ले सकते हैं।
  • SBI और Axis बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
  • अगर आप Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको सीधे 5% का कैशबैक आपके अकाउंट में मिल जाएगा।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी और कीमतें (Oppo Reno16c 5G और Amazon Prime Day Sale 2026) ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन इंडिया द्वारा जारी किए गए डेटा पर आधारित हैं। ऑनलाइन सेल के दौरान कीमतों, बैंक डिस्काउंट, EMI प्लान और ऑफर्स में कंपनी द्वारा किसी भी समय बदलाव किया जा सकता है। सेल के दौरान प्रोडक्ट्स का स्टॉक सीमित हो सकता है। कोई प्रोडक्ट आउट ऑफ स्टॉक होने या ऑफर खत्म होने के लिए हमारी वेबसाइट ज़िम्मेदार नहीं होगी। किसी भी स्मार्टफोन या गैजेट को खरीदने से पहले कृपया अमेजन के ऑफिशियल पेज पर जाकर सभी नियम, शर्तें (Terms & Conditions) और वारंटी की जानकारी को ध्यान से पढ़ लें। पैसों का लेन-देन या ईएमआई (EMI) ट्रांजैक्शन आप अपनी जिम्मेदारी पर ही करें।