Amazon 10th Anniversary सेल में HP का 16GB रैम वाला प्रीमियम लैपटॉप भारी छूट पर मिल रहा है। जानें पूरी डील, स्पेसिफिकेशन और खरीदने से पहले जरूरी बातें... 

Amazon Sale Laptop Offers: अगर आपने भी नया लैपटॉप लेने का मन बना रखा है और बस सही मौके का इंतजार कर रहे थे, तो वो मौका आ गया है। अमेजन 4 जुलाई से अपनी 10वीं एनिवर्सरी (Amazon Prime Day Sale 2026) मना रहा है और इस खुशी में कंपनी ने कुछ जबरदस्त डील्स निकाली हैं। इन्हीं में से एक है HP का प्रीमियम लैपटॉप, जो एक्चुअल कीमत से करीब ₹42,500 सस्ता मिल रहा है। चलिए जानते हैं पूरी डील...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

HP का कौन-सा लैपटॉप इतना सस्ता मिल रहा है?

HP का लेटेस्ट और प्रीमियम मॉडल Omnibook 3 लैपटॉप मार्केट में ₹1,08,510 का आता है, लेकिन अमेजन की इस सेल में यही लैपटॉप ₹65,990 में मिल रहा है। मतलब सीधे-सीधे ₹42,520 की बचत होगी। इस हिसाब से करीब 39% का डिस्काउंट मिल रहा है, जो प्रीमियम लैपटॉप कैटेगरी में मिलने वाला काफी बड़ा ऑफर माना जाता है।

HP Omnibook 3 Laptop में खास क्या है?

16GB की सुपरफास्ट रैम (RAM): इसमें 16GB LPDDR5x रैम दी गई है. इसका सीधा मतलब ये है कि आप एक साथ 20 इंटरनेट टैब खोलें, वीडियो एडिटिंग करें या कोडिंग करें, यह लैपटॉप कभी हैंग (Lag) नहीं होगा।

512GB की हाई-स्पीड SSD स्टोरेज: इसमें बहुत सारा डेटा, फिल्में और फाइल्स रखने के लिए 512GB की सुपरफास्ट SSD मिलती है, जिससे लैपटॉप मात्र 3 सेकंड में ऑन हो जाता है।

बेहतरीन डिस्प्ले और लाइटवेट: इसकी स्क्रीन बहुत ही शानदार विजुअल्स देती है और यह वजन में इतना हल्का है कि आप इसे आसानी से अपने बैग में रखकर कॉलेज या ऑफिस ले जा सकते हैं।

अमेजन सेल में लैपटॉप पर एक्स्ट्रा डिस्काउंट कैसे पाएं?

यह धमाकेदार डील 4 जुलाई से शुरू होने वाली अमेजन प्राइम डे सेल में लाइव होगी। यह एक 'प्लैटिनम डील' है, इसलिए इसका स्टॉक बहुत सीमित होने वाला है। अगर आप शॉपिंग करते समय SBI Credit Card या Axis Bank Card का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट अलग से मिल जाएगा। अगर आपके पास कोई पुराना चालू लैपटॉप है, तो उसे एक्सचेंज करके आप इसकी कीमत को और भी कम कर सकते हैं। अगर एक साथ इतने पैसे नहीं देने हैं, तो आप बिना किसी एक्स्ट्रा ब्याज के हर महीने छोटी किस्तों (EMI) पर भी इसे घर ला सकते हैं।

ये डील क्यों खास है?

आमतौर पर 16GB रैम और 512GB SSD वाले प्रीमियम लैपटॉप ₹80,000-90,000 से शुरू होते हैं। ऐसे में ₹65,990 की कीमत पर यह कॉन्फिगरेशन मिलना, वाकई एक अच्छा मौका माना जा सकता है। साथ ही, यह Amazon की 10th Anniversary सेल का हिस्सा है, जिसका मतलब है कि ये कीमतें सीमित समय और सीमित स्टॉक तक ही रह सकती हैं।

लैपटॉप खरीदने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?

  • लैपटॉप खरीदने से पहले उसकी वारंटी डिटेल्स जरूर चेक कर लें।
  • बैंक कार्ड ऑफर या नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन है या नहीं, यह भी देख लें, क्योंकि इससे पेमेंट और आसान हो सकता है।
  • अपनी जरूरत के हिसाब से चेक करें कि 512GB स्टोरेज आपके लिए काफी है या नहीं।
  • ऑर्डर करने से पहले प्रोडक्ट पेज पर एक बार फाइनल कीमत जरूर कंफर्म कर लें, क्योंकि सेल के दौरान स्टॉक और ऑफर बदलते रहते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई कीमतें और ऑफर सेल के दौरान बदल सकते हैं। खरीदारी से पहले Amazon की वेबसाइट पर जाकर मौजूदा कीमत और ऑफर को कंफर्म जरूर कर लें।