थलपति विजय और तृषा कृष्णन के रिश्ते की अफवाहों के बीच राखी सावंत ने कुछ ऐसा कह दिया है, जो काफी वायरल हो रहा है। चेन्नई के एक वेडिंग रिसेप्शन में कपल के साथ दिखने के बाद से ही इनके रोमांस की चर्चाएं तेज हुई थीं। हालांकि दोनों सितारों ने अब तक इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Thalapathy Vijay-Trisha Krishnan Dating Rumors: थलापति विजय और तृषा कृष्णन पिछले कुछ समय से अपने कथित रिश्ते को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस साल की शुरुआत में चेन्नई में एक वेडिंग रिसेप्शन के दौरान दोनों को साथ देखा गया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर रिश्ते की अफवाहें और तेज हो गईं। हालांकि अब तक न तो विजय और न ही तृषा ने इन चर्चाओं पर कोई ऑफिशियल बयान दिया है। अब इस पूरे मामले पर राखी सावंत की प्रतिक्रिया सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Rakhi Sawant ने कही शादी की बात

हाल ही में राखी सावंत ने एक इंटरव्यू में इस पूरे मुद्दे पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि विजय और तृषा को शादी कर लेनी चाहिए। अगर ऐसा होता है तो हम मेहंदी में जरूर आएंगे।” राखी का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

‘मैं तृषा को स्ट्रगल के दिनों से जानती हूं’

इंटरव्यू के दौरान राखी सावंत ने बताया कि वह तृषा कृष्णन को उनके शुरुआती संघर्ष के दिनों से जानती हैं। उन्होंने कहा कि जब दोनों इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे थे, तब से वह तृषा को जानती हैं। राखी ने तृषा की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी और विजय की जोड़ी काफी अच्छी लगती है।

विजय के साथ काम करने का सपना भी बताया

राखी सावंत ने यह भी कहा कि वह व्यक्तिगत तौर पर थलापति विजय को बहुत पसंद करती हैं। उन्होंने बताया कि उनका सपना था कि वह विजय के साथ किसी गाने में काम करें, लेकिन उन्हें कभी ऐसा मौका नहीं मिला। मजाकिया अंदाज में राखी ने यह भी कहा कि अब शायद वह विजय की राजनीतिक पार्टी जॉइन कर लें।

फैंस को हमेशा पसंद आई विजय-तृषा की केमिस्ट्री

Thalapathy Vijay और Trisha Krishnan तमिल सिनेमा की सबसे पसंदीदा ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में गिने जाते हैं। दोनों ने साथ मिलकर कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है, जिनमें Ghilli, Thirupaachi, Aathi और Kuruvi शामिल हैं। करीब 15 साल बाद दोनों की जोड़ी 2023 में Leo में फिर से साथ नजर आई थी। इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद किया था।

तृषा का बर्थडे और विजय की चुनाव में बड़ी जीत भी सुर्खियों में

दिलचस्प बात यह रही कि हाल ही में तृषा कृष्णन का जन्मदिन भी उस समय आया, जब थलापति विजय की राजनीतिक पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) की राजनीतिक सफलता को लेकर चर्चा हो रही है। इस दौरान चार्मी कौर, लक्ष्मी मंचू और राधिका सरथ कुमार समेत कई सितारों ने तृषा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और साथ ही विजय की राजनीतिक चर्चा का भी जिक्र किया।