MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Technology
  • Smartphones Under 50000 Rs.: 50 हजार से कम बजट में धांसू हैं ये 5 कैमरा फोन

Smartphones Under 50000 Rs.: 50 हजार से कम बजट में धांसू हैं ये 5 कैमरा फोन

शानदार फोटो और वीडियो के लिए महंगे फ्लैगशिप फोन खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं होती। इसलिए, यहां हम 50,000 रुपये से कम कीमत वाले कुछ बेहतरीन कैमरा फोन के बारे में बता रहे हैं।

2 Min read
Author : Ganesh Mishra
Published : Feb 20 2026, 10:16 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
1. सैमसंग गैलेक्सी S24
Image Credit : Samsung

1. सैमसंग गैलेक्सी S24

सैमसंग गैलेक्सी S24 में 50MP प्राइमरी सेंसर वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इसके रियर में 50+10+12MP के सेंसर मिलते हैं। सेल्फी के लिए फोन में 12MP का कैमरा दिया गया है। इस फोन में 4,000 mAh की बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.2-इंच की डायनामिक LTPO AMOLED डिस्प्ले है। यह स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 और एक्सिनोस 2400 प्रोसेसर के साथ आता है। इसकी शुरुआती कीमत 41,994 रुपये है।
25
2. गूगल पिक्सल 10a
Image Credit : Google

2. गूगल पिक्सल 10a

दूसरा ऑप्शन लेटेस्ट गूगल पिक्सल 10a स्मार्टफोन है। पिक्सल 10a में डुअल रियर कैमरा सिस्टम है, जिसमें 48MP का मेन कैमरा और 13MP का अल्ट्रावाइड लेंस शामिल है। फोन में 5,100 mAh की बैटरी, 6.3 इंच की एक्टुआ डिस्प्ले और टेंसर G4 प्रोसेसर जैसे फीचर्स हैं। भारत में गूगल पिक्सल 10a की शुरुआती कीमत 49,999 रुपये है। इस फोन का प्री-ऑर्डर शुरू हो चुका है और इसकी ऑफिशियल बिक्री 6 मार्च से शुरू होगी।
35
3. वीवो V60
Image Credit : Vivo

3. वीवो V60

वीवो V60 एक बेहतरीन कैमरा फोन है, जिसे 38,999 रुपये में खरीद सकते हैं। वीवो V60 में 50+50+8MP का रियर कैमरा और 50MP का सेल्फी कैमरा शामिल है। इस स्मार्टफोन में 6,500 mAh की बैटरी, स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 चिप, 90 वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.77-इंच की HD+ AMOLED डिस्प्ले है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स है।
45
4. रियलमी 16 प्रो
Image Credit : Realme

4. रियलमी 16 प्रो

31,999 रुपये की कीमत वाला रियलमी 16 प्रो भी कैमरा फीचर्स से भरपूर है। इसका मेन कैमरा 200MP सेंसर का है, जो सबसे खास बात है। फोन में एक और 8MP का रियर कैमरा और 50MP का सेल्फी कैमरा है। दूसरे खास फीचर्स में 7,000 mAh की बैटरी, 80 वॉट फास्ट चार्जिंग, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 मैक्स प्रोसेसर और 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.8-इंच की AMOLED डिस्प्ले शामिल है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 6500 निट्स है।
55
5. वीवो V60e
Image Credit : Vivo

5. वीवो V60e

लोग वीवो V60e पर भी विचार कर सकते हैं। इसका 200+8MP का रियर कैमरा सिस्टम और 50MP का सेल्फी कैमरा काफी आकर्षक है। मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो चिप वाला यह फोन 6.77-इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस और 90 वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ 6,500 mAh की बैटरी भी है।

नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।

About the Author

GM
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं।
तकनीकी खबरें

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
AI Influencer: कौन है नैना अवतार, जिससे मिलने को बेताब हैं लोग?
Recommended image2
AI पर 10 लाख करोड़ का दांव: 7 साल में भारत को कितना बदल देंगे मुकेश अंबानी?
Recommended image3
कॉलेज छोड़ने वाला लड़का बना AI किंग: सिर्फ 5 दिन में बदल दी टेक की दुनिया! पढ़ें दिलचस्प कहानी
Recommended image4
PM मोदी का 'MANAV Vision' क्या है? AI Summit में बताया भारत का नया रोडमैप
Recommended image5
Google Pixel 10a भारत में लॉन्च, बैटरी है दमदार-जानें क्या है कीमत
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved