BGMI 4.4 Update Release: BGMI का नया 4.4 अपडेट आज लॉन्च हो रहा है, जिसे क्राफ्टन सर्वर लोड से बचने के लिए अलग-अलग बैच में जारी करेगा। एंड्रॉइड यूजर्स को सुबह 06:30 बजे से चरणों में और आईफोन यूजर्स को सुबह 11:30 बजे अपडेट मिलेगा। इस रोलआउट के दौरान जल्दबाजी में की गई 3 गलतियां आपका अकाउंट हमेशा के लिए बैन करा सकती हैं।
Krafton BGMI Update Safety Tips: BGMI लवर्स के लिए बड़ी घड़ी आ गई है। गेम बनाने वाली कंपनी क्राफ्टन (Krafton) आज, 20 मई को अपना सबसे बड़ा 4.4 अपडेट रोलआउट करने जा रही है। इस बार गेम में 'Hero's Crown' थीम मोड आ रहा है, जिसमें उड़ने वाली जादुई ताकतें, रथ की सवारी और आसमान में तैरते हुए टापू जैसी अनोखी चीजें दिखने वाली हैं। लेकिन, नया अपडेट डाउनलोड करने की हड़बड़ी में कई प्लेयर्स एक बहुत बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। चूंकि क्राफ्टन इस अपडेट को धीरे-धीरे अलग-अलग बैच में जारी कर रहा है, इसलिए बहुत से गेमर्स को सुबह-सुबह डाउनलोड बटन नहीं दिखेगा। इसी जल्दबाजी में की गई कुछ गलतियां आपका सालों पुराना BGMI अकाउंट हमेशा के लिए डिलीट या बैन करा सकती हैं। आइए जानते हैं वो 3 बड़ी गलतियां, जिनसे आपको हर हाल में बचना है...

गलती 1: थर्ड-पार्टी लिंक या फर्जी APK फाइल डाउनलोड करना
BGMI 4.4 का पहला अपडेट सुबह 06:30 बजे सिर्फ 30% एंड्रॉइड यूजर्स को ही अपडेट मिलेगा। इसके बाद सुबह 09:30 बजे 50% लोगों के पास अपडेट पहुंचेगा। जब तक घड़ी में सुबह के 11:30 नहीं बजेंगे, तब तक सभी एंड्रॉइड और आईफोन यूजर्स के लिए अपडेट बटन लाइव नहीं होगा। जिन लोगों को सुबह 6:30 बजे अपडेट नहीं मिलेगा, वे इंटरनेट, टेलीग्राम या यूट्यूब पर 'BGMI 4.4 APK Download Link' ढूंढ सकते हैं। वहां मौजूद कई हैकर्स फर्जी और अनऑफिशियल फाइलें अपलोड कर देते हैं। नतीजा, अगर आपने किसी गलत लिंक से गेम डाउनलोड किया, तो क्राफ्टन का एंटी-चीट सिस्टम उसे तुरंत पकड़ लेगा और बिना कोई मौका दिए आपके अकाउंट को 10 साल के लिए बैन कर सकता है।
गलती 2: डेटा फाइल (OBB) में छेड़छाड़ करना
कई गेमर्स सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर यह सोचने लगते हैं कि वे किसी फ्रेंड के फोन से नए वर्जन का डेटा कॉपी करके अपने फोन में पेस्ट कर लेंगे और गेम चालू हो जाएगा। BGMI के नियम बहुत सख्त हैं। गेम की ओरिजिनल फाइल्स के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ (File Modification) करना गैर-कानूनी माना जाता है। ऐसा करने पर गेम में 'Server Error' या 'Data Mismatch' की दिक्कत आ सकती है और कंपनी आपका अकाउंट सस्पेंड कर सकती है। इसलिए जो भी डाउनलोड करें, सीधे प्ले स्टोर से ही करें।
गलती 3: बिना ऑफिशियल टाइमिंग जाने पुराना गेम डिलीट करना
कुछ प्लेयर्स को लगता है कि अगर गेम अपडेट नहीं हो रहा, तो उसे डिलीट करके दोबारा इंस्टॉल करने से नया वर्जन आ जाएगा। अगर आपके बैच के लिए क्राफ्टन ने अपडेट रिलीज ही नहीं किया है, तो गेम दोबारा इंस्टॉल करने पर भी आपको पुराना वर्जन ही मिलेगा। इससे आपका कीमती इंटरनेट डेटा भी बर्बाद होगा और गेम फाइल्स करप्ट होने का डर भी रहेगा।
BGMI 4.4 Update Download कैसे करें?
एंड्रॉइड के लिए
- अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर ऐप खोलें।
- ऊपर सीधे हाथ के कोने पर दिख रही अपनी प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करें।
- यहां 'Manage apps & devices' वाले ऑप्शन को चुनें।
- अब सामने दिख रही लिस्ट में BGMI के आगे लिखे 'Update' बटन दबा दें।
आईफोन के लिए
- ऐपल ऐप स्टोर (Apple App Store) को ओपन करें।
- ऊपर कोने में अपनी प्रोफाइल पर जाएं।
- स्क्रीन को ऊपर से नीचे की तरफ खींचकर (Refresh) करें।
- जैसे ही नया 4.4 वर्जन दिखे, उसे तुरंत इंस्टॉल कर लें।
इसे भी पढ़ें- BGMI में अब नहीं होगी जल्दी मौत! इस Secret जगह पर उतरते ही मिलेगी Extra Life
इसे भी पढ़ें- BGMI New Update 4.4 Release Time: इस टाइम आएगा नया अपडेट, 2 मिनट में ऐसे करें डाउनलोड
