ChatGPT Safety Tips: चैटजीपीटी पर हर तरह की जानकारी शेयर करना सेफ नहीं है। जानिए AI टूल पर क्या-क्या डिटेल्स डाल सकते हैं और क्या भूलकर भी नहीं डालना चाहिए।
ChatGPT Data Privacy Tips: आज ChatGPT का इस्तेमाल सिर्फ सवालों के जवाब पाने के लिए नहीं हो रहा है। लोग इससे CV बनवा रहे हैं, ऑफिस के डॉक्यूमेंट समझ रहे हैं, फोटो और फाइल का एनालिसिस करा रहे हैं और रोज के कई काम आसान कर रहे हैं। लेकिन क्या अपनी हर जानकारी चैटजीपीटी में डालना सही है? खासकर ऐसी डिटेल्स जो आपके बैंक, पहचान, नौकरी या पर्सनल लाइफ से जुड़ी हो। एक छोटी सी लापरवाही आगे चलकर परेशानी बढ़ा सकती है। इसलिए ChatGPT इस्तेमाल करते समय इन 5 चीजों को लेकर खास सावधानी रखें।
बैंक और कार्ड की पूरी जानकारी न डालें
किसी बैंक अकाउंट का नंबर, डेबिट या क्रेडिट कार्ड नंबर, CVV, UPI PIN, नेट बैंकिंग पासवर्ड या OTP जैसी जानकारी ChatGPT में शेयर नहीं करनी चाहिए। अगर आपको किसी बैंक मैसेज या ट्रांजैक्शन को समझना है, तो जरूरी हिस्से को ही बताएं और अकाउंट नंबर जैसी जानकारी छिपा दें। जैसे, अगर किसी SMS में आपका पूरा अकाउंट नंबर लिखा है, तो उसे ज्यों का त्यों कॉपी करने के बजाय आखिरी कुछ अंक छोड़कर बाकी हिस्सा हटा दें। OTP, PIN और पासवर्ड तो किसी भी AI चैट में शेयर न करें।
आधार, पैन और ID की कॉपी संभालकर इस्तेमाल करें
कई बार लोग किसी डॉक्यूमेंट को समझाने, फॉर्म भरने या जानकारी निकालने के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो सीधे AI में अपलोड कर देते हैं। अगर काम सिर्फ डॉक्यूमेंट के किसी हिस्से को समझना है, तो पूरी ID देने की जरूरत नहीं है। नाम, पता, जन्मतिथि, ID नंबर, QR कोड या दूसरे पहचान वाले हिस्सों को पहले हाइड या ब्लर किया जा सकता है। सवाल पूछने के लिए जितनी जानकारी जरूरी है, उतनी ही दें। पूरी ID कॉपी डालना जरूरी नहीं है।
ऑफिस के कॉन्फिडेंशियल डॉक्यूमेंट्स अपलोड न करें
ChatGPT से रिपोर्ट, PDF, एक्सेल (Excel) या किसी ऑफिस फाइल का समरी बनवाना आसान है। लेकिन अगर उस फाइल में कंपनी की कॉन्फिडेंशियल जानकारी है तो उसे बिना अनुमति AI टूल में अपलोड करना सही नहीं है। जैसे, किसी कंपनी की कस्टमर लिस्ट, एम्प्लॉई सैलरी डिटेल्स, इंटरनल स्ट्रैटजी, अनपब्लिश्ड फाइनेंशियल डेटा, पासवर्ड्स या बिजनेस कॉन्ट्रैक्ट्स जैसी जानकारी को पहले पहचानें। जरूरत हो तो सेंसेटिव हिस्से हटाकर ही फाइल का इस्तेमाल करें। खासकर नौकरी करने वालों को अपनी कंपनी की AI और डेटा यूज पॉलिसी का ध्यान जरूर रखना चाहिए।
किसी और की पर्सनल डिटेल्स भी शेयर न करें
सिर्फ अपना डेटा ही नहीं, दूसरों की पर्सनल जानकारी भी संभालकर इस्तेमाल करनी चाहिए। किसी दोस्त, रिश्तेदार, ग्राहक, कर्मचारी या कलीग का फोन नंबर, घर का पता, बैंक डिटेल, मेडिकल रिपोर्ट, प्राइवेट कंवर्सेशन या दूसरी पहचान वाली जानकारी सिर्फ इसलिए ChatGPT में न डालें क्योंकि आपको उससे कोई टेक्स्ट या समरी बनवानी है। अगर काम जरूरी है, तो नाम और पहचान से जुड़ी जानकारी हटाकर सवाल पूछ सकते हैं।
पासवर्ड और लॉगिन डिटेल्स को AI से दूर रखें
किसी वेबसाइट, ऑफिस सिस्टम, इमेल अकाउंट, सोशल मीडिया अकाउंट या दूसरे ऑनलाइन सर्विस का यूजरनेम पासवर्ड ChatGPT में डालना बिल्कुल अवॉयड करें। कई लोग मुश्किल पासवर्ड याद रखने या लॉगिन प्रॉब्लम समझाने के लिए उसे चैट में पेस्ट कर देते हैं। ऐसा करना ठीक नहीं माना जाता है। अगर आपको किसी लॉगिन एरर को समझना है, तो पासवर्ड बताए बिना सिर्फ एरर मैसेज या प्रॉब्लम की सामान्य डिटेल्स ही दें।
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी, जागरूकता और डेटा प्राइवेसी से जुड़ी सावधानियों के लिए है। ChatGPT या किसी भी AI टूल का इस्तेमाल करते समय संवेदनशील जानकारी शेयर करने से पहले संबंधित सेवा की मौजूदा प्राइवेसी पॉलिसी और सेटिंग्स जरूर चेक करें।


