Goa Government WhatsApp Alternative: बढ़ते साइबर फ्रॉड और डेटा लीक की टेंशन खत्म करने के लिए आया भारत सरकार का स्वदेशी चैट ऐप बेहद सिक्योर बेहद कमाल का है। गोवा में इस ऐप से प्रशासनिक और पब्लिक लेवल पर तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। हाईटेक फीचर्स से लैस होने के कारण इस ऐप में प्राइवेसी और डेटा चोरी होने का खतरा बिल्कुल जीरो है।
Digital Governance Goa: आजकल फोन में चैटिंग करना, फोटो भेजना या जरूरी सरकारी डॉक्यूमेंट्स शेयर करना काम का हिस्सा बन चुका है। लेकिन इस बीच हमेशा एक डर बना रहता है कि कहीं पर्सनल डेटा लीक न हो जाए या कोई प्राइवेट कंपनी हमारी बातें न पढ़ ले। अगर आप भी इसी टेंशन में रहते हैं, तो अब परेशान होने की जरुरत नहीं है। भारत सरकार के डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के तहत एक ऐसा कमाल का स्वदेशी ऐप आया है, जो बिल्कुल आपके पसंदीदा वॉट्सऐप की तरह काम करता है, लेकिन सिक्योरिटी के मामले में उससे चार कदम आगे है। आइए जानते हैं इस ऐप के बारें में...

इस ऐप का नाम क्या है और यह कैसे काम करता है?
इस ऐप का नाम है 'Sandes' (संदेश ऐप)। खास बात यह है कि गोवा के पोरवोरिम स्थित NIC (Goa State Centre) के मजबूत डिजिटल नेटवर्क की मदद से अब प्रशासनिक कामकाज और आम लोगों के बीच बातचीत को सुरक्षित बनाने के लिए इस सिस्टम को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसका सीधा मतलब है कि अब डेटा चोरी करने वालों की छुट्टी होने वाली है।
क्यों है यह ऐप प्राइवेट कंपनियों से ज्यादा भरोसेमंद?
बाकी चैटिंग ऐप्स का डेटा अक्सर विदेशी सर्वर्स पर जाता है,जिससे प्राइवेसी का खतरा रहता है, लेकिन 'संदेश ऐप' पूरी तरह से हमारे अपने सरकारी डेटा सेंटर्स और सुरक्षित क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर पर होस्ट किया गया है। यानी आपकी हर बातचीत और फाइल पूरी तरह से देश की सीमा के भीतर सुरक्षित रहती है। सबसे अच्छी बात यह है कि यह पूरी तरह 'एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड' है। इसका मतलब यह हुआ कि आपके भेजे गए मैसेज को आपके और जिसे आपने भेजा है, उसके अलावा कोई तीसरा कोई, यहां तक कि खुद सरकार भी नहीं पढ़ सकती। इस ऐप में सिर्फ जरूरी डेटा ही सुरक्षित तरीके से स्टोर होता है, ताकि कोई इसका गलत इस्तेमाल न कर सके।
शानदार फीचर्स जो इसे बनाते हैं बेहद खास
- आप इसमें नॉर्मल मैसेज भेजने के साथ-साथ हाई-क्वालिटी ऑडियो और वीडियो कॉल्स भी बहुत आसानी से कर सकते हैं।
- इसमें बातचीत को मजेदार और ऑफिशियल लुक देने के लिए खास तरह के इमोजी और टैक्स दिए गए हैं।
- बैंक ओटीपी या सरकारी अलर्ट्स के लिए अब महंगे और असुरक्षित SMS पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है, यह ऐप उन सभी के लिए एक सुरक्षित रास्ता देता है।
- मोबाइल के अलावा आप इसे अपने लैपटॉप या कंप्यूटर पर भी व्हाट्सएप वेब की तरह बेहद आसानी से चला सकते हैं।


