MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Pune Crime News
Unacademy Story
Karnataka Global Connect
Rohini Murder
Yasin Malik News
Chennai Motor Sports City
Abhinandan Varthaman
Bulandshahr Murder Case
Kali Nand Giri
Maharashtra Baby Girl
New York AI Ban
Nepal Flood
News Pulse India World
UN Intervention Alert
Egypt Bus Accident
AIIMS Delhi News
Shivpuri News
Disha Salian Case
Nepal Flood Rescue
Hal Shashthi Vrat Katha
Delhi Bus Safety Rules
Who is Sana Ganguly?
Toxic Vs Hanuman Ansh Box Office Collection
US Missile Strike in Iran
Faridabad Student Suicide
Credit Card Closure New Rules
Yogi Adityanath AI Video Row
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • Technology
  • Fake Doctor Check Online: कहीं नकली डॉक्टर से तो नहीं करा रहे इलाज? सिर्फ 2 मिनट में चेक करें

Fake Doctor Check Online: कहीं नकली डॉक्टर से तो नहीं करा रहे इलाज? सिर्फ 2 मिनट में चेक करें

How to Verify Your Doctor: आज फर्जी डॉक्टरों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में मरीज के मन में सवाल उठना लाजमी है, कैसे पता करें डॉक्टर असली है या नहीं? सरकार ने इसके लिए एक आसान तरीका दिया है, जिससे कुछ मिनट में ही डॉक्टर की सच्चाई पता कर सकते हैं। 

2 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Jan 29 2026, 10:40 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Getty

डॉक्टर की जांच क्यों जरूरी है?

डॉक्टर सिर्फ दवा नहीं देता, वह आपके शरीर और जिंदगी से जुड़ा फैसला करता है। ऐसे में सही डॉक्टर चुनना बेहद जरूरी है। डॉक्टर का रजिस्ट्रेशन चेक करने से आप जान सकते हैं कि डॉक्टर कानूनी रूप से इलाज कर सकता है या नहीं, फर्जी या बिना डिग्री वाले लोगों से बच सकते हैं, डॉक्टर की डिग्री, रजिस्ट्रेशन और मेडिकल काउंसिल की जानकारी देख सकते हैं। इससे इलाज शुरू करने से पहले सही फैसला ले सकते हैं। याद रखें, अच्छा दिखने वाला क्लिनिक या बड़ा बोर्ड हमेशा सही डॉक्टर की गारंटी नहीं होता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Image Credit : Gemini

डॉक्टरों का ऑफिशियल रिकॉर्ड कौन रखता है?

भारत में एलोपैथी (MBBS, MD, MS) से इलाज करने वाले डॉक्टरों का रिकॉर्ड नेशनल मेडिकल कमिशन (NMC) रखता है। NMC के पास एक ऑनलाइन डेटाबेस है, जिसे इंडियन मेडिकल रजिस्टर (IMR) कहा जाता है। अगर किसी डॉक्टर का नाम इस रजिस्टर में है, तो वह भारत में एलोपैथी से इलाज करने के लिए मान्यता प्राप्त है।

Related Articles

Related image1
आप जो दवा खा रहे… कहीं वो नकली तो नहीं? इस ट्रिक से सिर्फ 10 सेकंड में पकड़ें
Related image2
अब आसानी से समझ आएगी डॉक्टर की हैंडराइटिंग, Google करने जा रहा ये बड़े बदलाव
35
Image Credit : Getty

डॉक्टर का रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले NMC के इंडियन मेडिकल रजिस्टर की वेबसाइट ओपन करें।
  • आप डॉक्टर का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, स्टेट मेडिकल काउंसिल का नाम जैसी जानकारियां सर्च कर सकते हैं।
  • अब ध्यान से देखें डॉक्टर का पूरा नाम, कौन-सी मेडिकल डिग्री है, रजिस्ट्रेशन नंबर, रजिस्ट्रेशन एक्टिव है या नहीं, किस स्टेट मेडिकल काउंसिल से जुड़ा है।
  • अगर ये सारी जानकारी डॉक्टर के दावे से मिलती है, तो डॉक्टर पर भरोसा किया जा सकता है।
45
Image Credit : Getty

अगर डॉक्टर का नाम लिस्ट में नहीं मिले तो क्या करें?

अगर कोई व्यक्ति एलोपैथी इलाज करता है और उसका नाम NMC रजिस्टर में नहीं है, तो यह खतरे की घंटी है। इसका मतलब हो सकता है कि डॉक्टर रजिस्टर्ड नहीं है, रजिस्ट्रेशन रद्द या सस्पेंड हो चुका है, वह किसी और मेडिकल सिस्टम का डॉक्टर है लेकिन एलोपैथी इलाज कर रहा है। ऐसे मामलों में बेहतर है कि आप दूसरे डॉक्टर से सलाह लें। ध्यान रखें कि NMC रजिस्टर सिर्फ एलोपैथी डॉक्टरों के लिए है। बिना NMC रजिस्ट्रेशन एलोपैथी इलाज करना गैरकानूनी है।

55
Image Credit : Getty

दूसरे मेडिकल सिस्टम के डॉक्टर कहां चेक करें?

हर मेडिकल सिस्टम का अलग काउंसिल होता है। इसलिए सभी डॉक्टर NMC में नहीं होते। डेंटिस्ट के लिए डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया, आयुष डॉक्टर (आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध, होम्योपैथी) के लिए सेंट्रल काउंसिल ऑफ इंडिया मेडिसिन या सेंट्रल काउंसिल ऑफ होम्योपैथी और नर्स के लिए इंडियन नर्सिंग काउंसिल है।

नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
यूटिलिटी न्यूज
तकनीकी खबरें

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
लखनऊ, भोपाल और इंदौर पर Amazon की नजर! Amazon Now 300 से ज्यादा शहरों तक पहुंचने की तैयारी में
Recommended image2
₹20,499 में 5,700mAh बैटरी वाला Philips S7221 5G लॉन्च, जानिए क्या-क्या मिलेगा
Recommended image3
School Bag GPS Tracker: स्कूल जाते हैं बच्चे तो बैग में रखें ये स्मार्ट डिवाइस, घर बैठे जानें लोकेशन
Recommended image4
नेपाल बाढ़ में क्यों फेल हुआ 'स्पेस का सबसे महंगा पहरेदार'? NISAR को क्यों नहीं लगी तबाही की भनक
Recommended image5
Galaxy Tab S12 Ultra: लॉन्च से पहले ही लीक हुए फीचर्स, परफॉर्मेंस में होगा नया किंग?
Related Stories
Recommended image1
आप जो दवा खा रहे… कहीं वो नकली तो नहीं? इस ट्रिक से सिर्फ 10 सेकंड में पकड़ें
Recommended image2
अब आसानी से समझ आएगी डॉक्टर की हैंडराइटिंग, Google करने जा रहा ये बड़े बदलाव
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved