अक्सर आपने कई बार पढ़ा और सुना होगा कि किसी की व्हाट्सएप चैट लीक हो गई। कई बार ये भी सामने आया होगा कि किसी ने शिकायत की है कि उसके व्हाट्सएप मैसेज कोई और भी पढ़ रहा है। 

टेक न्यूज। व्हाट्सऐप का इस्तेमाल बीते 15 साल से भी अधिक वक्त से हो रहा है। इससे जुड़े कई नए-नए फीचर्स सामने आते रहते हैं। इसकी पैरेंट कंपनी मेटा ने हाल ही में पांच नए फीचर्स पर काम करने और उन्हें जल्द ही बाजार में पेश करने का दावा किया है। माना जा रहा है कि ये फीचर्स लोगों को कंपनी की ओर से दीवाली गिफ्ट के तौर पर हो सकते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यही नहीं, कंपनी ने कुछ हफ्ते पहले एक और मजेदार फीचर पेश किया था, जिसमें लिंक्ड डिवाइस ऑप्शन था। इसके तहत, कोई भी यूजर एक साथ चार डिवाइस लिंक्ड कर सकता है और दिलचस्प ये हैं कि इसके लिए आपको अपना फोन कनेक्ट रखने की जरूरत नहीं है। हालांकि, ये फीचर्स कुछ-कुछ खतरनाक भी हैं। इसी में ये लिंक्ड डिवाइस फीचर भी शामिल है। इस फीचर की एक मुसीबत ये है कि अगर कोई आपका व्हाट्सएप मैसेज पढ़ रहा है, तो आपको इसकी जानकारी भी नहीं होगी। 

आपकी जानकारी के बिना भी कोई बंदा लिंक डिवाइस से मैसेज पढ़ लेगा 
दूसरे डिवाइस से व्हाट्सएप कुछ ही देर में लिंक हो जाता है। यदि आपने अपना मोबाइल फोन किसी के पास कुछ देर के लिए भी अनलॉक करके छोड़ दिया, तो संभवत: वह बंदा आपके व्हाट्सएप को अपने किसी डिवाइस से लिंक कर लें और आपको इसकी जानकारी भी नहीं होगी। इसके बाद वह कुछ ही देर में आपके व्हाट्सएप मैसेज पढ़ सकेगा। फिर भी जहां चाह वहां राह टाइप का मामला यहां भी है। आप चाहें तो यह जान सकते हैं कि कोई और है, जिसकी एक्सेस आपके व्हाट्सएप मैसेज तक है और वह बंदा आपके सारे मैसेज पढ़ रहा है। 

ऐसे करें पता किसने लिंक किया है अपना डिवाइस आपके फोन से 
अगर आप पता लगाना चाहते हैं कि कौन है वो जो आपके मैसेज पढ़ रहा है तो इसके लिए अपने मोबाइल में व्हाट्सएप मैसेज को ओपेन किजिए। यहां आप लिंक्ड डिवाइस पर जाइए। यहां आपको उन डिवाइस की जानकारी मिल जाएगी, जिनसे आपका फोन मौजूदा समय में कनेक्ट है। यहां आपको कोई ऐसा डिवाइस दिख रहा है, जिसे आप नहीं जानते, तो उसे लॉग आऊट किजिए। बस, उस डिवाइस पर आपका व्हाट्सएप मैसेज दिखना बंद हो जाएगा और आप फ्री होकर अपने चैट लीक होने से बच जाएंगे। 

टेक में खबरें और भी हैं

एप्पल ने iPhone-14 लॉन्च करने के बाद कई सीरीज के दाम घटाए, जानिए अब कितने में मिल रहा iPhone-13 और iPhone-12

कार में चार्ज करना चाहते हैं लैपटॉप.. अपनाइए ये आसान तरीके, अब सफर के दौरान भी कर सकेंगे काम