रिलायंस की तरफ से नीता अंबानी ने अपने कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की है। नीता अंबानी ने ऐलान किया है कि रिलायंस अपने सभी कर्मचारियों और उनके परिवार को फ्री में कोरोना वैक्सीन लगवाएगा। इसे लेकर कर्मचारियों को क्या करना है ये भी नीता अंबानी ने बताया। 

टेक डेस्क: रिलायंस ने अपने कर्मचारियों के लिए एक बड़ी घोषणा की है। पूरी दुनिया कोरोना से जंग लड़ रही है। एक साल की तबाही के बाद अब जाकर इसकी वैक्सीन आ गई है। भारत में अभी ये वैक्सीन सरकारी अस्पतालों में मुफ्त और प्राइवेट अस्पतालों में ढाई सौ रुपए में लगाई जा रही है। इस वैक्सीन को लेकर अब रिलायंस ने ऐलान किया है कि वो अपने सभी कर्मचारियों और उनके घरवालों को फ्री में वैक्सीनेशन करवाएंगे। रिलायंस फॉउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने बताया कि इसका खर्चा रिलायंस उठाएगी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कैसे लगवा सकते हैं वैक्सीन? 
नीता अंबानी ने अपने कर्मचारियों को बताया कि जो भी वैक्सीन लेना चाहते हैं वो सरकारी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवा लें। इसके बाद उन्हें रिलायंस की तरफ से फ्री वैक्सीनेशन दिया जाएगा। नीता अंबानी ने बताया की अब कोरोना को हराने से कोई नहीं रोक सकता। इसकी लड़ाई अब आखिरी स्टेज पर है। ऐसे में रिलायंस अपने कर्मचारी और उनके परिवार को मुफ्त वैक्सीन देंगे।

रिलायंस से पहले इन्हें भी मिलेगा फ्री वैक्सीन 
नीता अंबानी की इस घोषणा से पहले देश की दो बड़ी कंपनियों ने भी ऐसा ही ऐलान किया था। देश की दूसरी बड़ी सूचना प्रौद्योगिक कंपनी इन्फोसिस और प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी एक्सेंचर ने भी पहले ही इसका ऐलान कर दिया था। ये दो कंपनियां भी अपने कर्मचारियों को फ्री इंजेक्शन देगा। 

1 मार्च से शुरू हुआ दूसरा चरण 
देश में कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण 1 मार्च से शुरू हुआ। अभी तक एक करोड़ 77 लाख से ज्यादा लोग वैक्सीन ले चुके हैं। इसमें फ्रंटलाइन वर्कर्स शामिल हैं।