MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Technology
  • Tech News
  • 1 घंटे में कितनी बिजली फूंक रहा है आपका 1.5 टन AC? जानें पूरा कैलकुलेशन मिनटों में

1 घंटे में कितनी बिजली फूंक रहा है आपका 1.5 टन AC? जानें पूरा कैलकुलेशन मिनटों में

रोज 10 घंटे AC चलाते हैं? जानिए कितना बिल आएगा और कैसे आप बिजली की बचत कर सकते हैं–पढ़िए पूरी डिटेल।

2 Min read
Author : Rajkumar Upadhyaya
Published : Apr 16 2025, 06:25 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
डेली 10 घंटे एसी चलाने पर कितना बिजली का बिल?
Image Credit : pixabay

डेली 10 घंटे एसी चलाने पर कितना बिजली का बिल?

उत्तर भारत में अप्रैल के पहले हफ्ते से ही गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। अभी से तापमान सीधे 40 डिग्री के पार जा रहा है। ऐसे में गर्मी से बचने का एयर कंडीशनर (AC) ही एकमात्र सहारा लगता है। लेकिन हर किसी के मन में एक ही सवाल रहता है – AC चलाने से कितना बिजली बिल आएगा? क्या रोज 8-10 घंटे AC चलाने पर हजारों का बिल झेलना पड़ेगा?

26
1.5 टन AC एक घंटे में कितनी बिजली खपत करता है? जानिए सटीक गणना
Image Credit : our own

1.5 टन AC एक घंटे में कितनी बिजली खपत करता है? जानिए सटीक गणना

अगर आप 1.5 टन की क्षमता वाला एसी इस्तेमाल करते हैं, तो यह हर घंटे में औसतन 2.25 यूनिट बिजली की खपत करता है। यानी यदि आप रोजाना इसे 10 घंटे चलाते हैं, तो दिनभर में यह करीब 22.5 यूनिट बिजली खाएगा। पूरे महीने की बात करें, तो 30 दिनों में यही AC लगभग 675 यूनिट बिजली खर्च करेगा। इस हिसाब से बिजली का मासिक बिल भी आपके उपयोग और दरों के अनुसार तय होगा।

Related Articles

Related image1
AC चलाते हैं तो ये गलती भूलकर भी न करें–वरना बिजली का बिल कर देगा कंगाल
Related image2
किन लोगों के लिए AC की हवा है जहर के समान?
36
बिजली की लागत कैसे निकलेगी? जानिए आसान कैलकुलेशन
Image Credit : our own

बिजली की लागत कैसे निकलेगी? जानिए आसान कैलकुलेशन

ज्यादातर राज्यों में प्रति यूनिट बिजली की कीमत ₹6 से ₹8 के बीच होती है। हम ₹7 यूनिट मानते हैं। तो कुछ इस तरह कैलकुलेशन होगी। 675 यूनिट × ₹7 = ₹4,725 प्रति माह। अब अगर आपके घर में रेफ्रिजरेटर, टीवी, वॉशिंग मशीन, पंखा और लाइट्स जैसे अन्य उपकरण भी चल रहे हैं, तो कुल बिजली बिल ₹6,000 से ₹8,000 तक पहुंच सकता है।

46
AC का महीने का बिल कितना आता है?
Image Credit : our own

AC का महीने का बिल कितना आता है?

यदि 7 रुपये प्रति यूनिट बिजली का रेट है तो 1.5 टन एसी 6 घंटे में 405 यूनिट बिजली महीने भर में खर्च होगी। ₹2,835 बिल आएगा।

8 घंटे में 540 यूनिट पर ₹3,780 खर्च होंगे।

10 घंटे एसी चलता है तो 675 यूनिट बिजली की खपत एक महीने में होगी और ₹4,725 बिजली का बिल आएगा।

डेली 12 घंटे एसी चलाने पर 810 यूनिट बिजली की खपत होगी। जिसका बिल ₹5,670 आएगा।

56
बिजली की बचत कैसे करें? अपनाएं ये सुपर-सेविंग ट्रिक्स
Image Credit : our own

बिजली की बचत कैसे करें? अपनाएं ये सुपर-सेविंग ट्रिक्स

1. इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाला AC चुनें।

2. 24-26 डिग्री सेट करके रखें।

3. रूम को पूरी तरह सील रखें।

4. AC की समय-समय पर सर्विस कराएं।

66
बिजली खपत का सटीक अंदाजा कैसे लगाएं?
Image Credit : our own

बिजली खपत का सटीक अंदाजा कैसे लगाएं?

अपने मीटर की रीडिंग सुबह नोट करें।

पूरे दिन AC और अन्य उपकरण सामान्य रूप से इस्तेमाल करें।

अगली सुबह मीटर की रीडिंग फिर से चेक करें।

दोनों रीडिंग का अंतर ही आपकी एक दिन की कुल यूनिट खपत होगी।

या फिर Consumption Calculator का यूज करें (जैसे UPPCL का टूल)।

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

About the Author

RU
Rajkumar Upadhyaya
राजकुमार उपाध्याय ने प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत की। दैनिक प्रभात होते हुए कई संस्थानों में भूमिकाएं बदलती रही। अब डिजिटल मीडिया के साथ सफर जारी है। इन्हें राजनीति, ब्यूरोक्रेसी और सोशल जस्टिस से जुड़े मुद्दों पर काम करना पसंद है। इन्हें 15+ साल का अनुभव है।
यूटिलिटी न्यूज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
AI Summit 2026: माइक्रोसॉफ्ट से रिलायंस-अडानी तक, AI में कितना निवेश करने जा रहीं ये 6 कंपनियां
Recommended image2
AI Impact Summit 2026 में बड़ा बवाल: गलगोटिया विवाद पर सरकार का एक्शन-कौन सही, कौन गलत?
Recommended image3
AI Impact Summit: 60+ देश, हैंडसेक, हेडलाइंस और PM मोदी का हाई-स्टेक कीनोट, आज क्या होगा?
Recommended image4
India AI Summit: एआई एक्स्पो में गलगोटिया यूनिवर्सिटी से क्यों खाली कराया स्टॉल, पैवेलियन की बिजली भी काटी
Recommended image5
Jio Aarogya AI: क्या है AI बेस्ड हेल्थ क्लीनिक, कैसे गांवों तक पहुंचेगा तेज और सस्ता इलाज
Related Stories
Recommended image1
AC चलाते हैं तो ये गलती भूलकर भी न करें–वरना बिजली का बिल कर देगा कंगाल
Recommended image2
किन लोगों के लिए AC की हवा है जहर के समान?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved