भारत में लोकसभा इलेक्शन 2024 को देखते हुए गूगल ने अपना डूडल चेंज किया है। गूगल ने डूडल में वोट देने के देने के बाद उंगली पर स्याही को दिखाया है। इस डूडल की मदद से लोगों में वोट देने के प्रति जागरुकता आएगी।

टेक डेस्क. भारत में 18वीं लोकसभा के लिए पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को शुरू हो चुकी है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। ऐसे में लोकतंत्र के सबसे बड़े त्यौहार को गूगल भी मना रहा है। पहले चरण की वोटिंग के दिन गूगल का डूडल में बदला है। इसमें वोटिंग का साइन दिखाया गया है। ऐसे में ये डूडल लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Google ने अपडेट किया Doodle

भारत में लोकसभा इलेक्शन 2024 को देखते हुए गूगल ने अपना डूडल चेंज किया है। गूगल ने डूडल में वोट देने के देने के बाद उंगली पर स्याही को दिखाया है। इस डूडल की मदद से लोगों में वोट देने के प्रति जागरुकता आएगी। आपको बता दें कि गूगल समय-समय पर इसी तरह खास मौकों पर डूडल में बदलाव करता है। डूडल में बदलाव को देख लोग उत्साहित हो जाते हैं। यह गूगल का किसी चीज को सेलिब्रेट करने का अनोखा तरीका हैं। आप इस डूडल को गूगल के होमपेज पर देख सकते है।

जानिए लोकसभा चुनाव के अपडेट

देश भर में आज यानी 19 अप्रैल से लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान शुरू हो चुके है। आज 21 राज्यों की 102 सीटों पर मतदान हो रहे है। ये लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होंगे। अब दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल को होनी है। तीसरे चरण की 7 मई, चौथे चरण की वोटिंग 13 मई, 20 मई को 5वें चरण की वोटिंग होगी। वहीं छठवें चरण की वोटिंग 25 मई को और सातवें फेज की वोटिंग 1 जून को होगी। वहीं, 4 जून को चुनावों के परिणाम सामने आएंगे। 

यह भी पढ़ें…

गूगल ने 4 महीने में दूसरी बार की छंटनी, जानें किस डिपार्टमेंट पर चली कैंची

Paytm को एक और झटका : निवेश पर सरकार ने लगाई रोक, कंपनी का संकट बढ़ा