होली खेलते समय आजकल सेल्फी लेने या उस पल को कैमरे में कैद करने की आदत बन गई है। अगर इस फेस्टिवल आपके स्मार्टफोन पर रंग लग जाए तो परेशान होने की बजाय उसे साफ करना चाहिए। कुछ गलती करने से भी बचना चाहिए।
टेक डेस्क : होली (Holi 2023) का रंग हर किसी पर चढ़ता है। पूरा शरीर रंगों से सराबोर होता है। हाथ में कलर लेकर हम एक-दूसरे को लगाते हैं। इस बीच कई बार जेब से स्मार्टफोन को निकालकर भी देखते हैं और सेल्फी-फोटोज क्लिक करते हैं। इस दौरान अगर आपके मोबाइल में रंग लग जाए या अंदर चला जाए तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप बड़ी आसानी से अपना फोन साफ कर सकते हैं। फोन से कलर को साफ करने के लिए फॉलो करें ये 5 स्टेप्स..
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

- फोन को साफ करने के लिए सबसे पहला काम उसे स्विच ऑफ करने का करें। इससे आपका मोबाइल खराब नहीं होगा और उसे नुकसान नहीं पहुंचेगा। इसके बाद एक ब्रश की मदद से फोन से रंग को धीरे-धीरे साफ करें और फिर फोन को हिलाएं।
- अब फोन से होली के रंग साफ करने के लिए मुलायम और सूखा कपड़ा लें और अच्छी तरह साफ करें। याद रखें पानी या किसी तरल पदार्थ से फोन को साफ करने की भूल न करें। क्योंकि ये फोन के पोर्ट या बटन में रिस सकते हैं और उसे नुकसान पहुंचा सकते हैं।
- इसके बावजूद भी अगर फोन पर अभी भी दाग लगा है तो माइल्ड क्लीनिंग सॉल्यूशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक बर्तन में पानी और आइसोप्रोपिल अल्कोहल बराबर मात्रा में मिलाएं और इस घोल को सॉफ्ट लिंट-फ्री कपड़े पर लगाकर नम कपड़े से फोन को पोछें।
- जब भी माइल्ड क्लीनिंग सॉल्यूशन का इस्तेमाल करें तो ध्यान रखें कि फोन में किसी भी तरह का तरह रिसने न पाए। सफाई करने के बाद फोन को पोंछने के लिए हमेशा सूखे और सॉफ्ट कपड़े का ही इस्तेमाल करें। अब इसके बावजूद भी होली का रंग फोन पर दिख रहा है तो इस प्रक्रिया को तब तक दोहराएं, जब तक कलर हट नहीं जाता है।
- याद रखें फोन को जब भी साफ करें तो किसी भी तरह के क्लीनर या स्क्रबर का यूज न करें। इससे फोन में खरोंच आ सकता है। ज्यादा से ज्यादा पानी के इस्तेमाल से भी बचने की कोशिश करें। क्योंकि इससे फोन के पार्ट्स में नमी जा सकती है।
इसे भी पढ़ें
Women's Day 2023 : Whatsapp चलाते समय 7 सेफ्टी टिप्स का रखें ध्यान, हमेशा रहेंगी बेफिक्र
अब Unknown Calls से मिल जाएगा छुटकारा, WhatsApp ला रहा है कमाल का फीचर !
