उत्तरपूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के मद्देनजर दिल्ली सरकार व्हाट्सऐप नंबर जारी करने पर विचार कर रही है जिसपर लोग इस ऐप के जरिए फैलाए जा रहे घृणा संदेशों की शिकायत कर पाएंगे

नई दिल्ली: उत्तरपूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के मद्देनजर दिल्ली सरकार व्हाट्सऐप नंबर जारी करने पर विचार कर रही है जिसपर लोग इस ऐप के जरिए फैलाए जा रहे घृणा संदेशों की शिकायत कर पाएंगे। सूत्रों ने शनिवार को बताया कि सरकार लोगों से इस तरह के किसी भी संदेश को आगे नहीं भेजने की अपील करेगी क्योंकि ऐसी किसी भी सामग्री को फॉरवर्ड कर समुदायों के बीच में दुश्मनी पैदा करना एक अपराध है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस कदम का मकसद सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर लगाम लगाना है। एक सूत्र ने पीटीआई-भाषा को बताया, “अगर किसी को भी इस तरह की कोई सामग्री प्राप्त होती है, वह तुरंत इसकी शिकायत दिल्ली सरकार को कर सकता है और संदेश भेजने वाले व्यक्ति का नाम और नंबर बता सकता है।”

सरकार इस संबंध में व्हाट्सऐप नंबर जारी करने पर विचार कर रही है जिसपर ये शिकायतें की जा सकें। सूत्रों ने बताया कि एक अधिकारी सभी शिकायतों को देखेगा और वाजिब शिकायतों को जरूरी कार्रवाई के लिए पुलिस को भेजेगा।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(प्रतीकात्मक फोटो)