MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Mahant Swami Maharaj
Rahul Gandhi New Team
PM Modi Vadodara Speech
Guwahati Wife Murder Case
Kal Ka Rashifal
Delhi Manipuri Musician Murder
Bach Baras Vrat Katha
Delhi Satya Niketan Building Collapse
Bach Baras 2026 Kab Hai
Krishna Ji Ki Chhathi 2026 Date
OTT Releases This Week
Bach Baras Kab Hai
Aaj Ka Rashifal
Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie Collections
Toxic Box Office Collection
Delhi PG Hostel Crisis
Top News Headlines
Delhi University Hostel Crisis
Hanuman Ansh Box Office Collection
  • Home
  • Technology
  • WhatsApp पर भरोसा करना खतरे से खाली नहीं? Elon Musk और Pavel Durov के दावे कितने सच

WhatsApp पर भरोसा करना खतरे से खाली नहीं? Elon Musk और Pavel Durov के दावे कितने सच

WhatsApp Encryption Fraud: क्या आप भी वॉट्सऐप पर अपनी पर्सनल चीजें बेझिझक शेयर करते हैं? दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क मस्क और टेलीग्राम CEO पावेल डुरोव ने वॉट्सऐप की प्राइवेसी को लेकर ऐसा दावा किया है, जिसने इंटरनेट पर खलबली मचा दी है।

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Apr 10 2026, 01:45 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Getty

WhatsApp को लेकर एलन मस्क का दावा क्या है?

अमेरिका के कैलिफोर्निया में दो यूजर्स (ब्रायन और निदा) ने वॉट्सएप के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि वॉट्सएप आपके मैसेज को बीच में ही रोककर पढ़ रहा है। दावा किया जा रहा है कि मार्क जुकरबर्ग की कंपनी मेटा इन मैसेजेस को Accenture जैसी बाहरी कंपनियों के साथ शेयर कर रही है। अगर यह सच है, तो वॉट्सएप का 'एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन' का दावा सिर्फ एक दिखावा साबित हो सकता है। एलन मस्क ने कहा है कि 'वॉट्सएप पर भरोसा नहीं किया जा सकता।'

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Image Credit : Getty

एलन मस्क और मार्क जुकरबर्ग में टशन या प्राइवेसी की चिंता?

एलन मस्क और मार्क जुकरबर्ग के बीच की टशन जगजाहिर है। कभी दोनों के बीच पिंजरे वाली लड़ाई (Cage Fight) की बातें होती हैं, तो कभी AI को लेकर बहस। अब मस्क ने मौका देखते ही लोगों से अपील की है कि वे वॉट्सएप छोड़कर 'X' (ट्विटर) की चैट का इस्तेमाल करें, क्योंकि उनके मुताबिक असली प्राइवेसी वहीं है। वहीं, टेलीग्राम के CEO पावेल डुरोव ने तो इसे 'इतिहास का सबसे बड़ा प्राइवेसी फ्रॉड' तक कह दिया है। उनका कहना है कि वॉट्सएप सालों से अपने करोड़ों यूजर्स को अंधेरे में रख रहा है।

Related Articles

Related image1
Elon Musk के पास 7 सबसे यूनिक कार: एक तो स्पेस में सूर्य के चक्कर लगा रही है, जानें खूबियां
Related image2
फालतू चैटिंग छोड़ें, WhatsApp पर शुरू करें एफिलिएट मार्केटिंग, बिना 1 रुपया लगाए हर महीने जेब में आएंगे ₹10,000!
35
Image Credit : Gemini

मेटा ने क्या सफाई दी?

जब मामला इतना बड़ा हो गया, तो वॉट्सएप की पैरेंट कंपनी मेटा को भी सामने आना पड़ा। मेटा के प्रवक्ता ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें 'बकवास और झूठ' बताया है। कंपनी का कहना है, ' हम पिछले 10 साल से वही तकनीक (सिग्नल प्रोटोकॉल) इस्तेमाल कर रहे हैं, जो दुनिया में सबसे सुरक्षित मानी जाती है। आपके मैसेज सिर्फ आप और जिसे आपने भेजा है, वही पढ़ सकता है। कोई तीसरा इसे छू भी नहीं सकता।'

45
Image Credit : Asianet News

'एन्क्रिप्शन' क्या होता है?

मान लीजिए आपने अपने दोस्त को एक चिट्ठी लिखी। भेजने से पहले आपने उसे एक ऐसी 'सीक्रेट कोडिंग' में बदल दिया जिसे कोई नहीं पढ़ सकता। वह चिट्ठी तभी खुलेगी जब वह आपके दोस्त के पास पहुंचेगी। बीच में डाकिया या कोई और उसे खोल भी ले, तो उसे सिर्फ अजीब से अक्षर दिखेंगे। वॉट्सएप दावा करता है कि वह यही करता है।

55
Image Credit : Asianet News

वॉट्सऐप को लेकर आपको क्या करना चाहिए?

यह विवाद अभी कोर्ट में है, इसलिए फिलहाल किसी नतीजे पर पहुँचना जल्दबाजी होगी। लेकिन अपनी डिजिटल सुरक्षा के लिए आप 2 काम कर सकते हैं। पहला टू-स्टेप वैरिफिकेशन, जिसमें अपने वॉट्सएप की सेटिंग्स में जाकर इसे ऑन करें। दूसरा बैंक पासवर्ड या बहुत ज्यादा पर्सनल चीजें यानी सेंसिटिव जानकारी किसी भी चैटिंग ऐप पर शेयर करने से बचें।

नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
तकनीकी खबरें
एलोन मस्क
मार्क ज़ुकरबर्ग

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
iPhone 18 Pro Colors: इस बार ऑरेंज नहीं, Apple ला सकता है ये शानदार रंग
Recommended image2
iPhone 18 Pro से Ultra तक, क्या-क्या होगा खास? कैमरा, बैटरी और कीमत की पूरी डिटेल
Recommended image3
महंगा OnePlus भूल जाइए! अब कम बजट में मिलेगा कंपनी का फोन, N6 Lite की कीमत ने बढ़ाई उम्मीद
Recommended image4
OpenAI GPT-6 Astra: कब मिलेगा एक्सेस और कितनी होगी कीमत? जानें कितना आसान हो जाएगा काम
Recommended image5
Teachers Day DIY Gift: पुराने टीचर के लिए ढूंढ रहे हैं कुछ खास? 5 AI प्रॉम्प्ट्स से बनाएं धांसू कोलाज
Related Stories
Recommended image1
Elon Musk के पास 7 सबसे यूनिक कार: एक तो स्पेस में सूर्य के चक्कर लगा रही है, जानें खूबियां
Recommended image2
फालतू चैटिंग छोड़ें, WhatsApp पर शुरू करें एफिलिएट मार्केटिंग, बिना 1 रुपया लगाए हर महीने जेब में आएंगे ₹10,000!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved