इतिहासकारों के मुताबिक, सिकंदर महान ने अलेक्जेंड्रिया शहर को बसाया था। यह शहर कई सभ्यताओं का गवाह रह चुका है। शहर की पहचान ऐतिहासिक और सांस्कृतिक तौर पर काफी ज्यादा है।
एक हजार साल पुरानी अल-हाकिम मस्जिद विजिट किया। 11वीं सदी के इस मस्जिद को भारत के बोहरा मुसलमानों की सहायता से दोबारा बनाया गया है। पीएम मोदी हेलियापोलिस स्मारक भी पहुंचे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन की मिस्र यात्रा पर हैं। वह अल-हकीम मस्जिद गए। इसके बाद हेलियोपोलिस युद्ध-स्मारक गए। पीएम ने जवानों को श्रद्धांजलि दी।
मिस्र की यात्रा के दौरान नरेंद्र मोदी ने मिस्र के उद्योगपतियों, विचारकों और योग प्रशिक्षकों से मुलाकात की। उद्योगपति हसन अल्लम के साथ नरेंद्र मोदी ने अक्षय ऊर्जा और ग्रीन हाईड्रोजन के क्षेत्र में दोनों देशों की कंपनियों के बीच सहयोग पर बातचीत की।