किसानों को जल्द ही किसान सम्मान निधि योजना की 17 किस्त मिल सकती हैं। 28 फरवरी को इस योजना की 16वीं किस्त आई थी। लेकिन अगर आपकी भी योजना से मिलने वाली रकम आपके खाते में नहीं आई हैं तो आपको ये काम जरूर करना चाहिए ।
रेल रोको से पहले अंबाला में धारा 144 लागू कर दी गई है और पुलिस कई किसान यूनियन नेताओं के घर पहुंच रही है। वहीं इंडियन एक्सप्रेस के रिपोर्ट के मुताबिक किसानों ने उन जगहों की सूची जारी की जहां रेल रोको प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।
मोदी सरकार ने किसानों का जीवन बदलने वाले काम किए हैं। कृषि बजट 7.27 लाख करोड़ रुपए हो गया है। पीएम-किसान सम्मान योजना से किसानों को 2.80 लाख करोड़ रुपए मिले हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भिंड में किसान एवं सहकारिता सम्मेलन में 80 लाख से अधिक किसानों को किसान कल्याण योजना के एक हजार 816 करोड़ रूपए और 25 लाख से अधिक किसानों को फसल बीमा योजना (खरीफ 2023) के 755 करोड़ रूपए सिंगल क्लिक से अंतरित किए।
राजस्थान के धौलपुर में एक किसान चार दिन बाद करोड़पति बनने वाला था। लेकिन पुलिस ने आकार सारा खेल बिगाड़ दिया और उसे जेल पहुंचा दिया। दरअसल, किसान ने अपने खेत में अवैध तरीके से अफीम के पौधे लगाए थे।
संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) और कर्ज माफी सहित अपनी मांगों को स्वीकार करने के लिए सरकार पर दबाव बनाने के लिए 'दिल्ली चलो' मार्च का नेतृत्व कर रहे हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के यवतमाल से पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त जारी की। लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में 21 हजार करोड़ रुपए भेजे गए हैं।
चश्मदीदों के मुताबिक किसान को बेंगलुरु के राजाजीनगर मेट्रो स्टेशन मेट्रो में घुसने से इसलिए रोका गया क्योंकि उसके कपड़े बहुत गंदे थे।
केंद्र सरकार और किसान प्रतिनिधियों के बीच चौथे दौर की वार्ता के बाद किसानों ने दिल्ली कूच का ऐलान किया था। काफी संख्या में किसान दिल्ली के शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं।
पंजाब के किसानों को 5 फसलों पर MSP लागू करने की बात की गई थी। इन फसलों में कपास, मक्का, अरहर, उड़द और मसूर दाल शामिल है। इसका उद्देश्य किसानों को गेहूं और धान, दोनों ही जल-गहन फसलों से अलग विविधता लाने में मदद करना था।