एक तरफ पंजाब-हरियाणा के किसान अपने हक की लड़ाई के लिए दिल्ली में आंदोलन कर रहे हैं। वहीं राजस्थान का एक किसान ऐसा है जो एक बिजनेसमैन की तरह रहता है। उसके पास मर्सिडीज़ फॉर्च्यूनर जैसी महंगी कारों का कलेक्शन है। तो घर किसी कॉरपोरेट ऑफिस से कम नहीं…
पंजाब, हरियाणा और यूपी के किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) समेत अन्य मांगो को लेकर सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसको लेकर आज संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने भारत बंद का भी ऐलान किया है।
किसान आंदोलन के तहत भारत बंद का असर राजस्थान में देखने को मिल रहा है। यहां से पंजाब और हरियाणा जानेवाली बसों पर रोक लगा दी है। वहीं रेलवे ने दो ट्रेनें भी रद्द कर दी है।
चंडीगढ़ में मंत्रियों के साथ हुई बैठक में किसानों का प्रतिनिधित्व संयुक्त किसान मोर्चा के जगजीत सिंह डल्लेवाल और किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने किया। उन्होंने आंदोलनकारी किसानों पर बलों की कार्रवाई पर चिंता व्यक्त की है।
संयुक्त किसान मोर्चा ने सभी समान विचारधारा वाले किसान संगठनों से एकजुट होने को आग्रह किया है। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा बुलाए गए 16 फरवरी के ग्रामीण भारत बंद में भाग लेने का आग्रह किया।
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले शुरू हुए किसानों के विरोध प्रदर्शन के पीछे का राजनीतिक एजेंडा सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल को पीएम नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता कम करने को लेकर बात करते सुना जा सकता है।
विरोध प्रदर्शन कर रहे किसान नेताओं और केंद्र सरकार के बीच आज तीसरे दौर की बातचीत होगी। विरोध प्रदर्शन जारी रहा तो किसान पंजाब में ट्रेनें रोकेंगे।
दिल्ली में सुरक्षाकर्मियों ने बॉर्डर सील करने के अलावा आम लोगों के आने-जाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण रास्ते खुले रखे हैं।
किसान आंदोलन का असर राजस्थान में भी नजर आ रहा है। यहां कई जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। ताकि किसानों को दिल्ली जाने से रोका जा सके।
किसान आंदोलन में शामिल होने दिल्ली जा रहे किसानों को रोकने के लिए पुलिस द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके चलते देशभर में हड़कंप मचा है। किसान आंदोलन के चलते मध्यप्रदेश के उज्जैन में भी हंगामा हो गया है।