करीना कपूर का दूसरा बेटा होने के बाद इसलिए उड़ रहा तैमूर अली खान मजाक, बन रहे ऐसे- ऐसे मीम्स

Feb 21 2021, 04:49 PM IST

करीना कपूर ने 21 फरवरी को दूसरे बेटे को जन्म दिया है। उनके बेटे के जन्म के साथ ही ट्विटर पर मीम्स की बाढ़ आ गई है, जिनमें तैमूर अली खान का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। लोग तैमूर के मजेदार एक्सप्रेशन वाली फोटोज इंटरनेट पर शेयर कर लिख रहे हैं कि अब तैमूर को टक्कर देने वाला आ गया है। वैसे, आपको बता दें तैमूर अपने छोटे भाई के आने से काफी खुश हैं। तैमूर के नाना रणधीर कपूर ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि तैमूर को जब से इस बात की जानकारी मिली है कि उनकी मां की डिलीवरी हो गई है, तब से वो काफी खुश हैं। तैमूर अपने छोटे भाई से मिलने के लिए अस्पताल भी गए।