अनुराग कश्यप पर रेप का आरोप लगाने वाली पायल घोष ने फिर लगाई पीएम से गुहार, बोली-न्याय का इंतजार

Nov 05 2020, 05:16 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल घोष ने फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने पीएम, गृहमंत्री के साथ राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा को टैग करते हुए उन्होंने ट्वीट कर लिखा- मेरे दोस्त और मैनेजर ने अनुराग कश्यप से रिफ्रेंस के तौर पर मेरी फिल्म (ऊसरावेल्ली) देखने को कहा था, क्योंकि हम एक प्रोजेक्ट पर डिस्कशन करने के लिए मिलने वाले थे। मिस्टर कश्यप ने बिना किसी सच्चाई के मेरे और मेरे को-स्टार (जूनियर एनटीआर) का रिश्ता खराब किया था। अब भी न्याय का इंतजार कर रही हूं। 

पायल घोष ने बिना नाम लिए इरफान पठान पर फिर कसा तंज, बोली- उसने कहा था मुसलमान भगवान नहीं हो सकता

Oct 29 2020, 02:34 PM IST

अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस पायल घोष एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। पायल ने एक बार फिर क्रिकेटर इरफान पठान पर तंज कसा है। हालांकि, इस बार उन्होंने नाम नहीं लिया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- मेरा एक अजीज फ्रेंड था, जो  क्रिकेटर था। उसने और उसके भाई (वह भी क्रिकेटर है) के साले ने मेरे घर पर डिनर किया और वो प्लेट रखने जा रहे थे तो मैंने बोला मैं रख दूंगी मेहमान भगवान होता है। मेरे फ्रेंड ने जवाब दिया कोई मुसलमान भगवान नहीं हो सकता। पायल ने 10 दिन पहले भी इरफान को घेरा था। अपने ट्वीट में लिखा था कि उन्होंने फिल्ममेकर के बारे में इरफान से बात की थी।