दरअसल, चीन, दक्षिण चीन सागर के 80% से अधिक हिस्से पर दावा करता है। वह अपने 1947 के मैप के साथ अपने दावे का समर्थन करता है जो अस्पष्ट डैश दिखाता है।
राजीव चंद्रशेखर ने कहा, "प्रिय व्हाट्सएप अनुरोध है कि कृपया भारत मानचित्र त्रुटि को यथाशीघ्र ठीक करें। सभी प्लेटफॉर्म जो भारत में व्यापार करते हैं और/या भारत में व्यवसाय करना जारी रखना चाहते हैं, उन्हें सही मानचित्र का उपयोग करना चाहिए।"
इंदौर शहर में दिवाली को अलग ही अंदाज में सेलिब्रेट किया गया। जहां लोगों ने 51,000 दीयों से भारत का नक्शा बनाया और नक्शे पर मध्य प्रदेश राज्य के स्थान पर देवी अहिल्या बाई की तस्वीर रंगोली से बनाई गई।
नक्शा विवाद और बयानबाजी के बीच भारत और नेपाल ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक की। इस बैठक में भारत की ओर से नेपाल में चल रहे प्रोजेक्ट्स की समीक्षा हुई। इस बैठक में नेपाल की ओर से विदेश मंत्रालय के सचिव शंकर दास बैरागी और भारत की ओर से नेपाल में राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने हिस्सा लिया।
शाहीन बाग के लोगों ने अपने कदम पीछे हटाने से साफ इनकार कर दिया है। हजारों की तदाद में महिलाएं सीएए-एनआरसी के खिलाफ लगातार मोर्चा संभाले हैं। हर रोज शाम से ही भीड़ जुटने लगती है और जैसे-जैसे रात परवान चढ़ती है लोगों की तादाद भी बढ़ने लगती है।
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर विरोध के दौरान भारत का गलत नक्शा पोस्ट कर दिया। जो नक्शा पोस्ट किया था, उसमें भारत के पूर्वी क्षेत्र को देश से अलग दिखाया गया था।
फरहान ने बुधवार को ट्वीट करते हुए ऐलान किया था कि वो नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ अगस्त क्रांति मैदान में विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस ट्वीट के साथ उन्होंने एक फोटो भी शेयर की थी, जिसमें CAA और NRC को समझाने की कोशिश की गई थी। इसमें भारत के नक्शे से पीओके गायब था।
अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को प्रभावी तौर से निरस्त करने के बाद एक अधिसूचना में भारत का नया नक्शा जारी किया गया है। जिसमे पीओके को भारत का हिस्सा बताया गया है।