परेशान करने वाली बात यह है कि गर्मी लंबे समय तक जारी रहेगी यानी कि इससे जल्द राहत की भी उम्मीद नहीं।
मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ चुका है। मंगलवार देर रात 2 बजे बाद एमपी के कई जिलों में जोरदार बारिश होने से ठंड का कहर टूट पड़ा है। वहीं मौसम विभाग ने 8 जनवरी तक ऐसा ही मौसम रहने की चेतावनी दी है।
पहाड़ों पर बर्फबारी का असर उत्तर प्रदेश के मौसम पर पड़ा है। यहां ठंडी हवाएं चल रही हैं। बर्फीली हवाओं के चलते यूपी के मैदानी इलाकों का टेम्परेचर 5 डिग्री तक गिर गया है। मौसम विभाग ने 17 अक्टूबर को भी यूपी कई इलाकों में बारिश के आसार जताए हैं।
मौसम विभाग(IMD) ने 20 सितंबर तक 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ शामिल हैं। दिल्ली में भी बारिश हो रही है।
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है। इसके साथ ही बाढ़ का पानी उतर रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली में शनिवार को बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
नॉर्थ इंडिया में भारी बारिश ने कहर बरपा दिया है। अगर सिर्फ हिमाचल प्रदेश की बात करें, तो लगातार भारी बारिश और लैंडस्लाइड्स के कारण प्रदेश में 91 लोगों की मौत हो गई है। IMD ने 14 जुलाई से इस क्षेत्र में फिर भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।
छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, यूपी और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अब अनुकूल हैं। महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों में भी दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अच्छा माहौल है।
भीषण गर्मी (Extreme Heatwave) के चलते उत्तर प्रदेश और बिहार में 98 लोगों की मौत हो गई है। उत्तर प्रदेश में बीते तीन दिन में 54 और बिहार में बीते 24 घंटे में 44 लोगों की मौत हुई।
बंगाल की खाड़ी पर बन रहे चक्रवात को देखते हुए देश के कई राज्यों में फिर आंधी-बारिश की संभावना जताई जा रही है। अभी जम्मू-कश्मीर और तमिलनाडु को छोड़कर कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं है।
राजस्थान में भले ही पिछले 2 दिनों से शीत लहर से भले ही राहत मिल रही हो लेकिन इसी बीच मौसम विभाग ने अपनी तबीयत को लेकर ध्यान रखने की चेतावनी दे दी है। प्रदेश के 18 जिलों में मकर सक्रांति को चलेगी शीत लहर। जानिए अपने जिले के ताजा हाल।