बिहार और हिमाचल में तबाही की बाढ़ लाने वाला मानसून फिर कई जगहों पर भारी बारिश करा सकता है। मुंबई में हाईटाइड की चेतावनी दी गई है। दिल्ली में हल्की बारिश होगी, तो मप्र, छग सहित उत्तर भारत के कुछ राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं।
दक्षिण पश्चिम मानसून ने देश के 80% हिस्से को कवर कर लिया है। हालांकि अब इसकी रफ्तार धीमी होने से उत्तरभारत के कई हिस्सों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। जानते हैं भारतीय मौसम विभाग की भविष्यवाणी...
देश में मानसूनी हलचल शुरू हो गई है। निजी एजेंसी स्काईमेट का मानना है कि मानसून केरल में 30 मई को पहुंच चुका है, जबकि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग(IMD) का अनुमान है कि यह 3 जून तक केरल में प्रवेश करेगा। हालांकि इस बीच देश में प्री-मानसूनी हलचल तेज हो गई है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सोमवार को भी बारिश का अनुमान है। जबकि दिल्ली सहित उत्तर भारत के कुछ राज्यों में धूलभरी आंधी चल सकती है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग(IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामनी ने बताया कि केरल में 2 और 3 जून को भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग शुक्रवार देर रात गुजरात में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए अगले पांच दिनों में गुजरात के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई है। भारतीय मौसम विभाग के गुजरात निदेशक जयंत सरकार के बताया कि अरब सागर में एक वेलमार्क लो प्रेशर सक्रिय हुआ है जिसके कारण दक्षिण गुजरात, सौराष्ट्र में बारिश होने की आशंका है।
चक्रवात ‘हिका’ अरब सागर के पश्चिम की ओर बढ़ते हुए ‘बेहद भीषण चक्रवात’ में तब्दील हो गया है और इसके मंगलवार को ओमान तट पार करने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग ने गुजरात के मछुआरों को मछली पकड़ने के लिए समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है।
मौसम विभाग ने खराब मौसम के मद्देनजर मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है। वैसे हिका के गुजरात की ओर आने की आशंका नहीं है लेकिन इससे राज्य के तट पर प्रचंड हवा चलेगी।