19 सेकेंड का ये वीडियो 9 लाख से भी ज्यादा बार देखा गया। आप भी इस वीडियो को देखेंगे तो अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। बच्चे की एक हरकत ने मम्मी को कितना परेशान कर दिया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है 

ट्रेंडिंग न्यूज। बच्चों के फनी वीडियो तो आपने खूब देखे होंगे। मासूम हरकतें तो कभी उनकी शरारतें सभी का दिल जीत लेती हैं। उम्र के साथ साथ नई नई चीजें सीखते हैं। कभी क्यूट नेस पर दुनिया मर मिटती है तो कफी फनी बातों को देख लोग लोट पोट हो जाते हैं। बच्चों की दुनिया कितनी खूबसूरत है। इसका भी अपना एक मजा है। हमारे बचपन की भी सारी बातों को सामने ला देता है। बच्चे कुछ नहीं देखते क्या माहौल है, क्या सिचुएशन है उन्हें जो करना है वो करेंगे। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है। 19 सेकेंड का ये वीडियो 9 लाख से भी ज्यादा बार देखा गया। आप भी इस वीडियो को देखेंगे तो अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल इस वीडियो में दिखाया गया है कि कुछ मॉडल्स रैंप वॉक कर रही हैं। वॉक करती मॉडल के सामने एक बच्चा दौड़ते हुए आता है और खड़ा हो जाता है। पीछे से उसकी मां उसे पकड़ने के लिए भागती हैं। जैसे ही बच्चे को पता चलता है कि मां आ रही है वो और तेज दौड़ना शुरू कर देता है। रैंप पर मॉडल्स के बीच से निकल जाता है। मां बच्चे के पीछे पीछे जाकर उसे पकड़ तो लेती है लेकिन खुद गिर जाती है और बच्चा भी। कुल मिलाकर ये पूरा माहौल बेहद फनी हो जाता है। ये वीडियो देख आप भी कहेंगे कि बच्चे कितने शैतान होते हैं।

 देखें वीडियो

Scroll to load tweet…

19 सेकेंड में ये पूरा खेल खत्म हो जाता है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं साथ ही खूब कंमेंट भी कर रहे हैं। लेकिन एक बात तो तय है कि मां ने बच्चे को पकड़कर खूब अच्छे से सबक सिखाया होगा