उसने भी बाकी सभी की तरह यूनिफॉर्म पहनी हुई है। वीडियो देखकर साफ पता चलता है कि वह बड़े ही उत्साह के साथ उनके साथ इस उत्सव में भाग ले रहा है। 

हिंदू धर्म के लोग बड़े ही भक्ति भाव से गणेश चतुर्थी का त्यौहार मनाते हैं। ​ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। ज़्यादातर उत्तर भारत के लोग गणेश चतुर्थी को बड़े धूमधाम से मनाते हैं। वैसे तो गणेश चतुर्थी से जुड़े कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। उसी तरह का एक वीडियो ये भी है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हालांकि, गणेश चतुर्थी से जुड़े वीडियो में ये सबसे ज़्यादा क्यूट वीडियो है, इसमें कोई शक नहीं। इस वीडियो का स्टार एक डॉगी है। उसका नाम शेरू है। ये वीडियो दिखाता है कि शेरू कैसे गणेश चतुर्थी के जश्न में शामिल होता है। 

शेरू बांद्रा ईस्ट में श्री साई सेवा मित्र मंडल के साथ रहता है। 2024 में गणपति के आगमन के जश्न में हिस्सा लेते हुए उसका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। 

वीडियो में दिख रहा है कि शेरू श्री साई सेवा मित्र मंडल के लोगों के साथ खुशी-खुशी गणपति जी का स्वागत कर रहा है। उसने भी बाकी सभी की तरह यूनिफॉर्म पहनी हुई है। वीडियो देखकर साफ पता चलता है कि वह बड़े ही उत्साह के साथ उनके साथ इस उत्सव में भाग ले रहा है। 

View post on Instagram

कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया, 'ये अब तक का सबसे प्यारा नज़ारा है'। इसी तरह कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट्स किए हैं।