ब्रिटिश सर्जन ने वैज्ञानिक तरीके से इस बात का पता लगाया है कि दुनिया की तीन सबसे खूबसूरत महिलाएं कौन हैं। सर्जन ने इसके लिए फेशियल मैपिंग तकनीक का इस्तेमाल किए जाने का दावा किया है।

नई दिल्ली। क्या आप बता सकते हैं कि इस समय दुनिया में सबसे सुंदर चेहरा किसका है। शायद सटीक जवाब नहीं दे पाएं। चलिए हम आपको बताते हैं। दरअसल, विज्ञान ने इस बात का पता लगा लिया है कि दुनिया में इस समय सबसे खूबसूरत चेहरा किसका है। हैरानी की बात ये है कि टॉप 3 में तीनों महिलाएं हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह जानकारी ब्रिटिश सर्जन ने शेयर की है। उन्होंने वैज्ञानिक तरीके से महिलाओं के सुंदर चेहरे का पता लगाया। इसके लिए फेशियर मैपिंग तकनीक इस्तेमाल में लाई गई है। इसके मुताबिक, हॉलिवुड अभिनेत्री अंबर हर्ड का चेहरा इस दुनिया में सबसे सुंदर है। वहीं, स्टेट ऑफ द आर्ट फेस मैपिंग डाटा के तहत, सुंदरता के मामले में किम कार्दशियान दूसरे और ब्रिटेन की सुपर मॉडल केट मॉस तीसरे नंबर पर हैं। 

अंबर का चेहरा करीब 92 प्रतिशत तक परफेक्ट मिला 
दरअसल, चेहरे की सुंदरता के लिए ब्यूटी फी (Beauty phi) के ग्रीक गोल्डन अनुपात का इस्तेमाल किया गया। बीते कई साल से सुंदर चेहरा मापने का मंत्र माना जाता है। इसके जरिए 36 साल की अंबर का चेहरा 91.85 प्रतिशत तक सही है। लंदन में डाक्टर जूलियन डी-सिल्वा ने यह टेस्ट किया था। इसमें उनकी आंख, भौंह, नाक, जबड़ा और होंठ आदि को मापा गया। इसमें यह सबसे ज्यादा परफेक्टर मिला। 

किम दूसरे नंबर पर और केट मॉस तीसरे नंबर पर 
ग्रीक्स के अनुसार, सभी प्राकृतिक चीजों में एक खास अनुपात होता है। दुनिया के सबसे सुंदर चेहरे का सूत्र भी वे इसी में मानते हैं। वहीं, किम कार्दशियान को सुंदरता में दूसरे नंबर पर रखा गया। इस अनुपात के लिए उनका चेहरा 91.39 प्रतिशत तक परफेक्ट मिला। इसके अलावा, ब्रिटेन की मॉडल केट मॉस इस मामले में तीसरे नंबर हैं। उनका चेहरा 91.06 नंबर तक परफेक्टर है। 

मां-बेटी की जोड़ी ऑनलाइन पोस्ट करती है ऐसा कंटेट 5 मिनट के मिलते है एक लाख रुपए

ये मॉडल नहीं ड्राइवर है, 3 करोड़ की ट्रक में सड़क पर निकलती है तब देखिए इसका ग्लैमरस अंदाज 

बच्चों के कहने पर हर साल एक बच्चा पैदा करती है यह मां, 37 की उम्र में बनने जा रही 13वें बच्चे की मम्मी