अमेरिकी महिला सिएरा लिलियन ने मॉॉडर्न भारत के आधुनिक और सांस्कृतिक पक्ष को दिखाया है। उन्होंने मॉल में शॉपिंग और स्पा का एक्सपीरिएंस शेयर किया और नेगेटिव थॉट को चैलेंज किया है।
India Modern Malls And Luxury Life: एक अमेरिकी महिला ने मॉडर्न हो रहे भारत के बारे में खुलकर राय रखी है। इसके साथ ही उसने इस महान देश के बारे में नेगेटेविटी फैला रहे लोगों को आड़े हाथों लिया है। भारत की यात्रा पर आई इस अमेरिकी महिला ने एक वीडियो पोस्ट करके ऑनलाइन बहस छेड़ दी है, जो इस conservatism को चुनौती देता है कि भारत की पहचान केवल उसके गरीब या chaotic areas से होती है।
अमेरिकी महिला ने भारत को बताया संपन्न देश
एक मॉल के अंदर वीडियो बनाते हुए, सिएरा लिलियन नाम की इस यात्री ने इस बात पर खुशी जताई कि भारत ने बहुत तेजी से विकास किया है। यहां का लिविंग स्टेंडर्ड बढ़ा है। यहां की सुविधाएं वर्ल्ड क्लास हो गई है। कई जगहों पर स्मार्ट कंट्री की तमाम फैसेलिटी यहां उपलब्ध कराई जाती हैं। वहीं वीडियो में लिलियन ने कहा कि क्यों कई विदेशी टूरिस्ट देश के आधुनिक, आरामदायक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध स्थानों को नज़रअंदाज़ कर देते हैं।
आलीशान मॉल का वीडियो शेयर कर क्रिटिक्स से पूछा सवाल
अपने वीडियो में, सिएरा एक शॉपिंग मॉल में घूमते हुए अपने एक्सपीरिएंस के बारे में बात करती हुई दिखाई दे रही हैं। उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है, "आप भारत में शानदार समय बिता सकते हैं, बशर्ते आप यहां आकर कंजूस ना बनें। इस जगह को देखिए। यहां सब कुछ है। मैंने अभी-अभी चार अमेरिकी डॉलर में एक फुल बॉडी मसाज करवाया है। हे भगवान, यहां एक बर्केनस्टॉक्स स्टोर भी है, और एक एच एंड एम, हां, एडिडास, और उनके पास बाथ एंड बॉडी वर्क्स भी है। अगर आपको लगता है कि भारत सिर्फ़ गंदी जगहों और जर्जर शहरों से भरा है, तो आप सही जगह नहीं जा रहे हैं।" लिलियन ने अपनी पोस्ट में कहा- "लोग भारत के केवल सबसे बुरे हिस्से को ही क्यों दिखाते हैं", जो देश के चुनिंदा क्षेत्रों से उनकी निराशा को दर्शाता है।
अमेरिकी महिला ने दिखाया भारत का पॉजिटिव व्यू-
