अर्जेंटीना के मेंडोजा में 15 साल की लूसिया फर्नांडीज का सिर पत्थर से मारा गया। गर्दन और पेट में दर्जनों बार वार किया गया।

अर्जेंटीना. यहां एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां 15 साल की लड़की को उसके ही क्लासेट ने बुरी तरह से पीटा और फिर हत्या कर दी। दरअसल, उस लड़की ने अपने क्लासमेट को बताया कि वह प्रेग्नेंट है और उसके बच्चे की मां बनने वाली है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक ट्रेंड किलर जैसे की गई हत्या
अर्जेंटीना के मेंडोजा में 15 साल की लूसिया फर्नांडीज का सिर पत्थर से मारा गया। गर्दन और पेट में दर्जनों बार वार किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसके 14 साल के क्लासमेट ने ही उसकी हत्या कर दी। जब उसे पता चला कि वह लूसिया के बच्चे का पिता बनने वाला है। घटना 24 अगस्त की है।

लूसिया के पिता फैबियन फर्नांडीज ने कहा, उसने उसे कुत्ते की तरह मार डाला। उसके पूरे शरीर पर छुरा घोंप दिया और उसके चेहरे को बुरी तरह से जख्मी कर छोड़ दिया। 

सुनसान घर में बुलाया, फिर 15 बार चाकू घोंपा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी ने लूसिया को एक सुनसान घर में मिलने के लिए कहा। फिर वहां से उसने उसे बेरहमी से पीटा और फिर 10-15 बार चाकू घोंप कर मार डाला। इसके बाद लड़के ने लूसिया की लाश को घर में छोड़ दिया और मौके से फरार हो गया।

हत्या के जांच के लिए लोगों ने निकाली रैली
ऐसी खौफनाक हत्या से स्थानीय लोग भी डर गए हैं। उन्होंने एक रैली निकालकर हत्या की सही तरीके से जांच की मांग की। दरअसल, पुलिस ने जब लूसिया के दोस्तों से पूछताछ की तब उसने बताया कि उसने आखिरी बार लूसिया को कहां देखा था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उसने हत्या की बात कबूल कर ली है। 

पुलिस को खून से लथपथ चाकू मिल गया
पुलिस ने आरोपी के घर पर छापा मारा और खून से सना चाकू जब्त कर लिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है। 

ये भी पढ़ें...

1- शरीर के चीथड़े हवा में उड़ते देखा, Kabul Airport Blast Eyewitness ने बताया- नहर के पानी में तैरने लगा खून

2- तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान में हो रही महिलाओं की नीलामी, जानें क्या है वायरल तस्वीर का सच

3- बच्चे को देखते पिता ने आखिर क्यों कहा- इसे मार डालो? जानें लाडले को बचाने वाली एक मां की दर्दनाक कहानी

4- Kabul Airport पर दो धमाकों के बाद तीसरे की भी तैयारी थी, टारगेट पर थी ये जगह, लेकिन फेल हुआ मिशन

5- रात को सोते समय चुपके से पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट में क्यों फंसाया नट, जानें चौंकाने वाली वजह