दुबई में एक महिला द्वारा शेयर किया गया अजीब जानवर का वीडियो वायरल हो गया। इसे खरगोश, हिरण और कुत्ते का मिक्सचर बताया गया। असल में यह अर्जेंटीना का एक बड़ा चूहा, पेटागोनियन मारा है, जो अब दुबई के रेगिस्तान में भी पाया जाता है।

दुबई के बाहरी इलाके में एक महिला ने एक अजीब जानवर को घूमते हुए देखने का दावा किया है। महिला ने इस जानवर का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। लुईस स्टार्क ने इसे खरगोश, हिरण और कुत्ते का मिक्सचर जैसा बताया। एक ही दिन में इस वीडियो को 16 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हैरी पॉटर से जुड़ा जानवर?

लुईस स्टार्क ने जो वीडियो शेयर किया है, उसे चलती कार से शूट किया गया है। कार से जाते समय सड़क किनारे घास पर बैठे कुछ जानवरों का यह वीडियो था। वीडियो में पहली नज़र में बड़े खरगोश जैसे दिखने वाले तीन जानवर दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में किसी को यह पूछते हुए भी सुना जा सकता है, 'यह क्या है? हे भगवान, क्या यह खरगोश है?' स्टार्की का कहना है कि वीडियो दुबई के क्रीसेंट मून लेक के पास शूट किया गया था। 

View post on Instagram

उन्होंने बताया कि क्रीसेंट मून लेक के बाहर बारबेक्यू के लिए जाते समय उन्हें ये जानवर दिखे। यह एक मशहूर रेगिस्तानी जगह है, जहाँ बहुत से लोग जाते हैं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "यह क्या है, क्या यह कोई हैरी पॉटर मिक्स है? क्या यह कोई बन्नी-मैन-डॉग है?" ऑस्ट्रेलिया के सिडनी की रहने वाली स्टार्की पिछले दो साल से दुबई में रह रही हैं।

खरगोश नहीं, चूहा है

वीडियो वायरल होने के बाद, कई लोगों ने कमेंट्स में बताया कि यह कौन-सा जानवर है। कई लोगों ने बताया कि यह हैरी पॉटर का कोई रहस्यमयी जीव नहीं, बल्कि पेटागोनियन मारा है। एक यूजर ने लिखा, "यह एक मारा है। अल मरमूम डेजर्ट कंजर्वेशन रिजर्व में लगभग 200 मारा हैं, माना जाता है कि ये छोड़े गए पालतू जानवरों से पैदा हुए हैं।" एक अन्य यूजर ने समझाया कि यह खरगोश नहीं, बल्कि अर्जेंटीना का एक बड़ा जंगली चूहा, पेटागोनियन मारा है। एक और शख्स ने बताया कि इन्हें 2020 से अल कुदरा झीलों के पास देखा जाने लगा है।